*आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में 35 प्रार्थी हुए चयनित

*झज्जर, 7 मार्च।. लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

 

निकटवती झज्जर एट गुढ़ा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरूवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जीतपाल ने बताया कि संस्थान परिसर में आयोजित रोजगार मेला आईटीआई पास छात्रों के लिए एक अच्छा अवसर है। कंपनी छात्रों के चयन हेतु संस्थान में आती है, छात्रों को प्लेसमेंट के लिए किसी अलग अलग कंपनी में घूमना नहीं पड़ता। रोजगार मेले में आईटीआई पास-आउट लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया तथा लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर 35 छात्रों को कंपनी प्रतिनिधियो द्वारा अप्रेंटिस हेतु चयनित किया गया।
इस बीच प्रधानाचार्य ने आवेदकों को बताया कि मेले में भाग लेने से उन्हें उद्योगों में डायरेक्ट काम करने का अवसर मिलेगा। छात्रों के पास नए कौशल विकसित करने के लिए सरकारी मानकों के अनुसार मासिक मानदेय यानि सीखने के दौरान कमाने का अवसर भी है। उन्होंने मेला आयोजित करने पर कंपनी प्रतिनिधियों व स्टाफ का धन्यवाद किया।