*रंगोली में प्रीति व सपना और श्लोगन मुकाबले में मोनिका ने मारी बाजी*
*झज्जर, 7 मार्च।  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

गांव गुढ़ा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक्टिविटी सेल द्वारा रंगोली व श्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप अनुदेशिका सत्यवती ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में अपने विचार सांझा किए। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मूल उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में विभिन्न गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी का महत्व समझाना है। जिससे महिलाएं अपने कर्तव्यों और अधिकारों के बारे और अधिक जागरूक हो सकें।
संस्थान में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति व सपना ने प्रथम,कांता औऱ सुनयना ने दूसरा और हिमाक्षी व शीतल ने तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार श्लोगन लेखन मुकाबले में मोनिका, भावना और अंजलि क्रमश: प्रथम,द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर सुशीला देवी, शकुन्तला देवी, आकाश कुमार, गौरव मेहंदिया, रेनू, सुनील कुमार, मंजू सहित अनेक स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।