*नारी शक्ति वंदन मैराथन में महिलाओं ने दिखाया गजब का उत्साह व जज्बा*
*- नारी शक्ति वंदन मैराथन में महिलाओं ने उत्साह के साथ लगाई दौड़*
*- सीईओ जिला परिषद डॉ सुभिता ढाका ने मैराथन को दिखाई झंडी*
*- नौकरी पेशा से लेकर गृहिणी हर वर्ग की महिलाएं हुई मैराथन में शामिल*
*- मैराथन महिलाओं के लिए प्रेरणा व समाज के लिए संदेश: सीईओ*
*झज्जर, 04 मार्च।* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
नारी शक्ति वंदना मैराथन में सैंकड़ों महिलाओं ने दौड़ लगाते हुए अपने बुलंद हौंसलों व जज्बे का परिचय दिया। महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन को सीईओ, जिला परिषद सुभिता ढाका ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्केट के बीचों बीच से होते हुए मैराथन करीब दो कि.मी का सफर तय करते हुए आम्बेडकर चौक पर संपन्न हुई। मैराथन में शामिल महिलाओं ने दौड़ लगाते हुए गजब के उत्साह का परिचय दिया। सीईओ ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और इस प्रकार के आयोजन महिलाओं में नए जोश का संचार करते हैं।
जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि नारी शक्ति वंदन मैराथन में समाज के हर वर्ग की महिलाओं ने भागीदारी की। उन्होंने बताया कि मैराथन में विजयी रही महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। मार्केट के बीचो बीच महिलाओं ने मैराथन में दौड़ लगाई। अम्बेडकर चौक पर संपन्न हुई मैराथन में प्रथम स्थान पर कविता गुलिया, दूसरे स्थान बबीता गुलिया व तीसरे स्थान पर कमलेश रही। इसके बाद 20 महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया , जिनमें वर्षा, रेखा, नीतू, सुदेश, सुमित्रा, मधु मित्तल, नीलम शर्मा, मंजीत, श्वेता, सुमन, संतोष, सीमा, बाला, बबीता, परवेश, सीमा, सरस्वती शामिल रही। सीईओ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है, बल्कि समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश है। यह मैराथन महिलाओं की शक्ति और क्षमता का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि यह मैराथन महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
*सभी वर्गों से महिलाओं ने लगाई दौड़*
मैराथन दौड़ में समाज के हर वर्ग से महिलाओं ने हिस्सा लेते हुए महिला सशक्तिकरण का परिचय दिया। मैराथन में विजयी रही कविता गुलिया, नर्सिंग ऑफिसर है व एथलीट भी हैं। दूसरे स्थान पर कमलेश देवी रही जो आंगनवाड़ी वर्कर हैं। इसके अलावा बबीता व सुदेश गृहणी हैं। ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्र की महिलाओं नारी शक्ति वंदन मैराथन में शामिल होते हुए अपने साहस का परिचय दिया। महिलाओं के जोश को देखते हुए मैराथन देश रहे लोगों ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और तालियां बजाते हुए स्वागत किया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीना सतपाल राठी, डॉ राकेश कुमार ,लोकसभा महिला प्रभारी नीलम अहलावत, महिला जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, सुनीता चौहान, रामफल सैनी, धर्मबीर, महावीर सैनी, वर्षा यादव, नीतू सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।