*ट्रैक्टर की खरीद पर अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को मिलेगी सब्सिडी : डीसी*
*- अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर मिलेगी सब्सिडी*

*झज्जर, 26 फरवरी।* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति (शेड्यूल कास्ट) के किसानों को समृद्ध करने के लिए सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत है जिसके तहत इस वर्ग के किसान सरकारी अनुदान पर ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि अगर किसानों को इस योजना को लेकर किसी भी तरह की सहायता चाहिए तो वह अपने इलाके के कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा कृषि हेल्पलाइन नंबर 18001802117 पर कॉल करके भी योजना की जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि 45 एचपी व उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर की खरीद इस स्कीम के तहत की जा सकती है व सरकार द्वारा 1 लाख रूपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। लाभार्थियों का चयन जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा। यह स्कीम कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही है। डीसी ने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वह इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर किसान स्वयं समृद्ध बनता है व साथ ही देश का विकास होता है।