फरवरी माह के दौरान झज्जर पुलिस ने 11 अवैध हथियारों व नशीले पदार्थों के साथ 27आरोपियो को किया काबूझ

झज्जर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अर्पित जैन

03 मार्च झज्जर:-    लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल

लाम्बा

झज्जर पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालो व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में 27 आरोपियों को काबू किया। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ के मामले में 14 आरोपियों को काबू किया वही अवैध हथियार रखने के मामले में 13 आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाते हुए। अवैध गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाने के कड़े आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में विभिन्न स्थानों में 9 आपराधिक मामले दर्ज करके 14 आरोपियों को काबू किया गया जिनसे 1.135 किलोग्राम अफीम,
64 ग्राम 94 मिलीग्राम चरस
15 ग्राम 81 मिलीग्राम स्मैक, 45 किलो 830 ग्राम गांजा व 12 ग्राम 71 मिलीग्राम हीरोइन बरामद हुआ। वहीं अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस कीअलग-अलग टीमों द्वारा विभिन्न थानों में करीब 12अपराधिक मुकदमे दर्ज करके 13 आरोपियों को काबू किया गया। जिनसे 11 देसी पिस्तौल व 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। विभिन्न मामलों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित थानों में आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।अवैध गतिविधियों में लिप्त दोषियों को पकड़ने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा चलाए जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा।