पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश सहित अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

बहादुरगढ़:-01 मार्च  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी है।इसी क्रम में सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों व जिंदा रोंद के साथ₹5000 के इनामी बदमाश सहित दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जसवीर ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ ने थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से अवैध हथियार के साथ दो आरोपियो को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ दो आरोपियो को थाना के एरिया से काबू किया गया।उन्होंने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक पुनीत कुमार की एक टीम थाना के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अम्बेडकर स्टेडियम बादली रोड बहादुरगढ़ के नजदीक से काबू किया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान अमन उर्फ खट्टर निवासी खुगांई जिला झज्जर व मुकेश निवासी फतेहपुर सीकर राजस्थान के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी मुकेश से एक अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।वही दूसरे आरोपी अमन की भी मौके पर तलाशी ली गई तो उससे भी एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसमें आगामी कार्रवाई सीआईए बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक मंजीत कुमार के द्वारा अमल में लाई गई। जिसकी जांच में सामने आया कि आरोपी अमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर जुलाई 2023 में गांव दुल्हेडा में एक व्यक्ति को जान से मारने के लिए उन पर गोलियां चलाई थी। जिस मामलों में अति वांछित उपरोक्त आरोपी को पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज रोहतक द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए उपरोक्त अति वांछित आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। गिरफ्त में आए दोनों आरोपियो के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपियो को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।