बीते माह के दौरान यातायात पुलिस द्वारा नियमो की अवहेलना करने वाले 5680 वाहनों के किए चालान
ब्लैक फिल्म लगी 28 गाड़ियों व 23 बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल के चालान किए गए
झज्जर/बहादुरगढ़ :- लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस द्वारा अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व रोड एक्सीडेंट में होने वाली मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए लगातार जागरूकता के अभियान किए जा रहे हैं और साथ ही यातायात का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक मोटर वाहन अधिनियम के तहत 5680 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशानिर्देशों अनुसार झज्जर पुलिस द्वारा यातायात नियमो की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत झज्जर पुलिस द्वारा अलग अलग जगहों पर नाकाबंदी करते हुए हजारों वाहनो को चैक किया गया। सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी ने स्वयं अपने अपने एरिया में नाकाबंदी व गस्त करते हुए चालान किये है। थाना ट्रैफिक बहादुरगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक नरेश व झज्जर उप निरीक्षक दिलावर ने भी अपने एरिया में रहकर नियमो की उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किये है। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत गलत दिशा मे वाहन चला रहे 1144 वाहन चालकों के चालान किए गए। भारी वाहनो व अन्य वाहनो के लिए निर्धारित लेन को छोडकर दूसरी लेन मे चला रहे 838वाहनो के चालान काटे गए है। बिना हेलमेट के 415, बिना नंबर प्लेट व बिना पटनर की नंबर प्लेट 781 वाहन के, चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट के 199, बुल्ट पटाखा के 23 व ब्लैक फ़िल्म के 28 चालान किये गये। इसके अलावा यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे अन्य 2252वाहनो के चालान काटे गए है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि झज्जर पुलिस के अभियान के तहत विशेष तौर पर बिना नंबर प्लेट,व ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हेलमेट व कागजातों की जांच भी की जा रही है। इस जांच के कारण चोरी की गाड़ियों पर विशेष नजर रखी जा रही है साथ ही शराब व नशीले पदार्थ कि तस्करों पर भी नकेल कसी जाएगी।आमजन से निवेदन है कि अपना वाहन पार्किंग या पार्किंग के लिए निश्चित किए गए स्थान पर ही खड़ा करे व निर्धारित लेन मे ही अपने वाहन को चलाए। अपने साथ साथ दूसरो की ज़िंदगी को खतरे मे ना डाले व सुरक्षित वाहन चलाए।
आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करे तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जिला पुलिस को सहयोग करे। यातायात पुलिस द्वारा नियमो की अवेहलना करने वालों के खिलाफ क़ानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी।