*प्रॉपर्टी आईडी के सत्यापन के लिए झज्जर व बेरी में कैंप शुरू: डीएमसी परवेश कादयान*
*- प्रॉपर्टी सत्यापन कर बताएं ब्याज माफी का लाभ: डीएमसी*
*- झज्जर में दो और बेरी में तीन स्थानों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लगेंगे कैंप*
*-प्रॉपर्टी सत्यापन करवाने वालों को मिलेगी बकाया हाउस टैक्स में छूट*
*झज्जर, 27 फरवरी।* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने व हाउस टैक्स व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रॉपर्टी आईडी की शुरुआत की गई है। सर्वे के बाद प्रत्येक प्रॉपर्टी को एक नंबर अलॉट किया गया है। डीएमसी परवेश कादयान ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी में जो डिटेल्स सर्वे के दौरान दर्ज की गई हैं उनके सत्यापन का कार्य जारी है व आमजन की सुविधा के लिए यह कैंप आयोजित किए गए हैं।
डीएमसी ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पोर्टल property.ulbharyana.gov.in (NDC portal) ) पर समूचे शहर की प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हैं। पोर्टल पर दर्ज संपत्तियों के स्वयं सत्यापन को लेकर विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि नागरिक कैंपों में अपनी संपत्तियों का सत्यापन कराते हुए हरियाणा सरकार द्वारा प्रदत हाउस टैक्स के ऑनलाइन भुगतान पर सौ प्रतिशत ब्याज की छूट व चालू वित्त वर्ष के टैक्स पर 15 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते हैं।
*इन स्थानों पर दो दिन लगेंगे कैंप, सुविधा का लाभ उठाएं: डीएमसी*
डीएमसी परवेश कादियान ने बताया कि मंगलवार, बुधवार व गुरुवार (दिनांक 27 फरवरी से 29 फरवरी) को तीनों दिन प्रॉपर्टी के स्वयं सत्यापन के लिए झज्जर शहर में स्थित नगर परिषद कार्यालय व पुराने नगर पालिका कार्यालय घंटाघर (टाऊन हॉल) में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बेरी में स्थित शिव चौक के नजदीक माता भीमेक्ष्वरी देवी धर्मशाला में 28 फरवरी को कैंप लगेगा व 29 फरवरी को डीघल रोड़ पर स्थित जाट धर्मशाला में कैंप आयोजित किया जाएगा।