स्वच्छता के लिए साफ सफाई करने का अभियान चलाकर पुलिस के जवानों ने किया श्रमदान

झज्जर

रविवार को झज्जर पुलिस के जवानों द्वारा साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत झज्जर पुलिस के जवानों द्वारा अपने कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए रविवार को थाना,चौकियों व पुलिस लाईन में श्रमदान अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य किया गया। श्रमदान अभियान के तहत रविवार को जिला के सभी थाना , चौकियों तथा पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान चलाकर पुलिस के जवानों द्वारा साफ सफाई का कार्य किया गया। एसपी श्री राजेश दुग्गल के दिशा निर्देशानुसार व संबंधित थानों के पर्यवेक्षण अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारियों द्वारा रविवार को जिला के सभी थाना चौकी व पुलिस लाइन परिसरों में स्वच्छता बनाये रखने के लिए श्रमदान अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के तहत जिला के सभी थाना, चौकियों व पुलिस लाईन में तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए श्रमदान किया गया। पुलिस जवानों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत थाना, चौकी व पुलिस लाईन परिसर में खिड़कियां,दरवाजे, फर्नीचर, पेड़ों के सूखे पत्ते ,झाड़ियॉ,बेकार की घांस, कूड़ा-कचरा व मकड़ी के जालों को हटाकर साफ-सफाई की गई। पुलिस कर्मचारियों द्वारा थाना ,चौकी व लाइन परिसर में खाली पड़ी उबड़-खाबड़ व ऊंची-नीची जमीन को भी समतल किया गया। थाना, चौकियों व पुलिस लाईन परिसर में लगे पोधों की सिंचाई भी की गई। वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के आवाहन पर सभी पुलिस कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल पर लगातार स्वच्छता बनाए रखने, खिड़कियां, दरवाजे, फर्नीचर व रिकॉर्ड इत्यादि की लगातार देखभाल करने को भी कहा गया। पुलिस लाईन, थाना व चौकी परिसर को स्वच्छ तथा सुंदर बनाए रखने के लिए प्रत्येक रविवार को साफ-सफाई करने के लिए श्रमदान का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 16 =