देश राज्यों की मुख्य खबरें

22 फरवरी :——

लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

 

हरियाणा AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार पर लगाए आरोप

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर स्थिति बेहद गंभीर- सुशील गुप्ता

‘किसान और जवान आमने-सामने है’

‘किसान MSP का अधिकार चाहता है, इस अधिकार के लिए वह दिल्ली जाना चाहता है’

‘हरियाणा सरकार बेवजह किसानों को बंधक बनाकर रखना चाहती है’

‘किसानों का हरियाणा से कोई लेना-देना नहीं’

‘3 जवान और 3 किसान शहीद हो चुके हैं’

‘किसानों के साथ दुश्मन देश के नागरिकों जैसा व्यवहार किया जा रहा है’

‘खट्टर सरकार को बॉर्डर खोल देना चाहिए, PM को बॉर्डर पर आकर MSP देने की घोषणा करनी चाहिए’

: चण्डीगढ / हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज:CM बोले- हुड्‌डा राज में मेरी भाभी ने रुपए देकर बदली कराई; पूर्व सीएम ने सबूत मांगा

हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र का तीसरा दिन काफी हंगामेदार रहा। कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए। चर्चा के बाद बहुमत न होने के कारण स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्वीट

किसान MSP मांगें, तो उन्हें गोली मारो – ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी?

जवान नियुक्ति मांगें, तो उनकी बातें तक सुनने से इनकार कर दो – ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी?

पूर्व गवर्नर सच बोलें, तो उनके घर CBI भेज दो – ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी?

सबसे प्रमुख विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रिज़ कर दो- ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी?

धारा 144, इंटरनेट बैन, नुकीली तारें, आंसू गैस के गोले – ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी?

मीडिया हो या सोशल मीडिया, सच की हर आवाज़ को दबा देना – ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी?

मोदी जी, जनता जानती है कि आपने लोकतंत्र की हत्या की है और जनता जवाब देगी!

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र

अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा – – –

कांग्रेस विधायक वरुण मौलाना का विश्वास प्रस्ताव पर वक्तव्य।

बीजेपी ने राम राज्य स्थापना की बात की थी। युवाओ को 2 करोड़ रोजगार देने थे, हरियाणा स्मार्ट सिटी बनानी थी, पिछड़ों के बैकलॉग को भरना था, मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार योजना के तहत गरीबों की आए दो गुना करनी थी। वन क्षेत्र 30% तक बढ़ता था।

सबका साथ सबका विकास, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे नारे दिए गए।

लेकिन बड़े अ अफसोस की बात है की पंचवर्षीय योजनाओं के तहत देश का विकास हुआ। लेकिन इन्हें बंद कर दिया गया।

अब ना कोई पूछने वाला है ना कोई बताने वाला है।

आज सत्ताधारी भाजपा की कोई ऐसी रैली नहीं होती जहां पर कुर्सियां खाली नहीं रहती। यही अविश्वास ही है।

विकसित भारत यात्रा को गांव में घुसने का एक जरिया बनाया गया। वरना लोगों में भाजपा की आने पर रोक लगा दी थी।

गृहमंत्री अनिल विजय जब घर से चाय पीने के लिए निकलती है तब भी गाड़ियों का काफिला होता है।

विधायक वरुण मुलाना के बयान पर गृहमंत्री अनिल विज में जताई आपत्ति कहा यह गलत है।

पहले जमाना होता था कि यदि एक सरपंच भी पंचायत में कोई वादा करता था तो लोग विश्वास कर लेते थे।

लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बयान पर भी विश्वास नहीं करती। यह लोगों में सरकार के प्रति विश्वास है।

अभीभाषण में बताया गया कि सरकार के सभी विभागों में ऑनलाइन प्रणाली स्थापित की जा रही है। लेकिन मुख्य सचिव कार्यालय में भी अभी भी फाइल में ही चलती है।

जनता के ऊपर ऑनलाइन प्रणाली तो लागू कर दी, लेकिन जिन लोगों के पास सब साधन है उनके ऊपर ऑनलाइन पूरी तरीके से लागू नहीं हुई।

लेकिन जनता को परेशान किया जा रहा है।

यदि हमारे अधिकारी भी कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए सरकार चलाएं अपनी नोटिंग और टिप्पणियां करें तो पता लगेगा की कितनी गलतियां हो रही है।

2014 तक हरियाणा के ऊपर 70000 करोड़ का कर्ज था जो आज बढ़कर पौने 3 करोड़ के आसपास हो गया है।

सरकार के 2 लाख पद खाली पड़े हैं, स्कूल बंद हो रहे हैं, सड़के के टूटी पड़े हैं, लेकिन पैसा बच क्यों नहीं रहा।।

दादूपुर नववी ड़ीनोटिफाई करदी, बिजली का कोई नया थर्मल नहीं लगा। फिर भी कर्ज कैसे बढ़ गया।

NCRB कि आंकड़ों में हरियाणा महिला अपराधों में नंबर वन है यह हमारे प्रदेश के हालात है।

बच्चों के प्रति अपराध में हरियाणा तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

जुमलेबाजी से देश या प्रदेश नहीं चलता।

सरकार राम राज्य की बात तो करती है, लेकिन काम क्या कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर 2 घंटे चर्चा होगी एक घंटा विपक्ष और एक घंटा सरकार बोलेगी इस पर नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह मिटाने कहा कि सदन का समय एक घंटा बढ़ा दिया जाए। यह गलतफहमी हो गई है इसका सुधार किया जाए।

विपक्ष की मांग पर विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने दोनों पार्टियों को 30-30 मिनट का अतिरिक्त समय मंजूर किया।

पीएम मोदी ​​​​​​​ने महेसाणा के मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की, कहा- कांग्रेस ने तो भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिए थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 24 फरवरी तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वह आज सुबह ही अहमदाबाद पहुंच गए थे, जहां उन्होंने गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ का स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया। दोपहर में वह मेहसाणा पहुंचे, जहां उन्होंने वलीनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेहसाणा के वलीनाथ धाम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘देश के विकास का यह अनोखा दौर है, जहां ‘देव काज’ हो या ‘देश काज’ दोनों तेजी से हो रहे हैं

संदेशखाली की पीड़िताओं से मिलने बंगाल जाएंगे PM मोदी, बैकफुट पर ममता बनर्जी

स्मृति ईरानी का अमेठी में घर, सिर पर कलश रखकर गृह प्रवेश किया; 15 हजार वर्गफीट के मकान में रामलला दरबार और कॉन्फ्रेंस रूम भी

*किसान आंदोलन-10वां दिन, हरियाणा में आज रोड जाम, खनौरी बॉर्डर पर झड़प की जांच करेंगे किसान; दिल्ली कूच टाला, 23 फरवरी को अगला फैसला

सत्‍यपाल मलिक के 30 परिसरों पर रेड: राहुल गांधी बोले- सच कहो तो CBI घर भेज दो, ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी

CJI चंद्रचूड़ बोले- योग करता हूं, 5 महीने से वीगन डाइट पर हूं और इसे आगे भी जारी रखूंगा

हेमंत सोरेन ​​​​​​​बजट सत्र में नहीं होंगे शामिल..याचिका खारिज, न्यायिक हिरासत बढ़ाने को लेकर भी आज सुनवाई, लैंड स्कैम में ED ने किया है गिरफ्तार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, 25 फरवरी को आगरा में जुड़ेंगे

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन से कई पर्यटक बर्फ में फंसे, सेना ने संभाला मोर्चा; रेस्क्यू में हेलीकॉप्टर भी उतारे

रामलला ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक महीने में दर्शन को पहुंचे 62 लाख श्रद्धालु; दान में मिले अभी तक 50 करोड़

नागौर में डेगाना में बोलेरो चला रहे चालक को आया हार्ट अटैक, शोभायात्रा में घुसी बेकाबू गाड़ी, कई को कुचला

आईपीएल के पहले मैच में उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम, आज जारी होगा टूर्नामेंट का शेड्यूल

शेयर बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी; सेंसेक्स 535 अंक उछला, निफ्टी 22200 के पार।