*चण्डीगढ़ ब्रेकिंग———

फरवरी 22 वीरवार:——लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

*आयुष्मान भारत कार्ड को लेकर लोगों को हो रही समस्याओं के मुद्दे पर मंजूर हुए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा*

कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने प्रस्ताव की शुरुआत की और कहा आयुष्मान कार्ड में धांधली और घोटाले हुए है

प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक को कई जगह ईलाज नही मिल रहा है– गीता भुक्कल

गीता भुक्कल ने कहा रोहतक पीजीआई में कई मरीज गए औऱ मरीज की डेथ के बाद ऑपरेशन दिखाए गए हैं

भुक्कल ने कहा आयुष्मान कार्ड के ईलाज के तहत मरीज की डेथ के बाद दवाई खरीदी गई एक बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ हैं

भुक्कल ने कहा इस मामले की जांच एसीबी से करवाई जाने की बात की हैं

सीएम के संज्ञान के बाद इस मामले में कार्रवाई नही हुई इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री विज कार्रवाई चाहते थे लेकिन इनकी कलम को रोक कर रखा गया था

भुक्कल ने कहा सरकार आखिर इस मामले में किसको बचाने की कोशिश कर रही

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रस्ताव का जवाब दिया

विज ने कहा आयुष्मान कार्ड भारत सरकार की योजना है

इस योजना के तहत केसलेस ,पेपरलैस और आईटी से संचालित है– विज

हरियाणा में 1164 अस्पताल इस योजना के तहत सूचीबद्ध हैं– विज

9 लाख 25 हजार लाभार्थियों को नामांकित किया गया था — विज

*विज ने भुक्कल के आरोप पर दिया जवाब बोले मेरी कलम को रोकने वाला पैदा नही हुआ*

कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने कहा आयुष्मान कार्ड के ज़रिए 5 लाख तक ईलाज मिलता है अगर बीमारी में खर्च ज्यादा आता है तो अस्पताल एडमिट भी नही करता हैं

कांग्रेस विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा आयुष्मान कार्ड के उपचार दौरान मौत हो जाती तब भी उसके नाम से सामान खरीद की जाती हैं

आफताब अहमद ने कहा हरियाणा में रेट रिवाइज नही किया है इसलिए निजी अस्पताल एडमिट नही करते हैं

आफ़ताब अहमद ने कहा आयुष्मान का उदेश गरीब का ईलाज निजी अस्पताल में हो जाए लेक़िन हरियाणा में रेट रिवाइज नही होने से अस्पताल मरीज को ले नही रहे है

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा केंद्र की योजना है और इसके रेट केंद्र तय करता हैं

विज ने कहा रोहतक पीजीआई में सीएम स्क्वॉड का छापा पड़ा था औऱ एसीबी ने भी शिकायत संख्या 6570 के तहत जांच की है

विज ने कहा मामला गठित कमेटी के पास विचाराधीन है

अनिल विज ने कहा इस मामले को जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषियों को बख्शा नही जाएगा

*हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र जारी

कांग्रेस विधायक वरुण मौलाना का विश्वास प्रस्ताव पर वक्तव्य:-  – – – – – – – – –

बीजेपी ने राम राज्य स्थापना की बात की थी। युवाओ को 2 करोड़ रोजगार देने थे, हरियाणा स्मार्ट सिटी बनानी थी, पिछड़ों के बैकलॉग को भरना था, मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार योजना के तहत गरीबों की आए दो गुना करनी थी। वन क्षेत्र 30% तक बढ़ता था।

सबका साथ सबका विकास, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे नारे दिए गए।

लेकिन बड़े अ अफसोस की बात है की पंचवर्षीय योजनाओं के तहत देश का विकास हुआ। लेकिन इन्हें बंद कर दिया गया।

अब ना कोई पूछने वाला है ना कोई बताने वाला है।

आज सत्ताधारी भाजपा की कोई ऐसी रैली नहीं होती जहां पर कुर्सियां खाली नहीं रहती। यही अविश्वास ही है।

विकसित भारत यात्रा को गांव में घुसने का एक जरिया बनाया गया। वरना लोगों में भाजपा की आने पर रोक लगा दी थी।

गृहमंत्री अनिल विजय जब घर से चाय पीने के लिए निकलती है तब भी गाड़ियों का काफिला होता है।

विधायक वरुण मुलाना के बयान पर गृहमंत्री अनिल विज में जताई आपत्ति कहा यह गलत है।

पहले जमाना होता था कि यदि एक सरपंच भी पंचायत में कोई वादा करता था तो लोग विश्वास कर लेते थे।

लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बयान पर भी विश्वास नहीं करती। यह लोगों में सरकार के प्रति विश्वास है।

अभीभाषण में बताया गया कि सरकार के सभी विभागों में ऑनलाइन प्रणाली स्थापित की जा रही है। लेकिन मुख्य सचिव कार्यालय में भी अभी भी फाइल में ही चलती है।

जनता के ऊपर ऑनलाइन प्रणाली तो लागू कर दी, लेकिन जिन लोगों के पास सब साधन है उनके ऊपर ऑनलाइन पूरी तरीके से लागू नहीं हुई।

लेकिन जनता को परेशान किया जा रहा है।

यदि हमारे अधिकारी भी कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए सरकार चलाएं अपनी नोटिंग और टिप्पणियां करें तो पता लगेगा की कितनी गलतियां हो रही है।

2014 तक हरियाणा के ऊपर 70000 करोड़ का कर्ज था जो आज बढ़कर पौने 3 करोड़ के आसपास हो गया है।

सरकार के 2 लाख पद खाली पड़े हैं, स्कूल बंद हो रहे हैं, सड़के के टूटी पड़े हैं, लेकिन पैसा बच क्यों नहीं रहा।।

दादूपुर नववी ड़ीनोटिफाई करदी, बिजली का कोई नया थर्मल नहीं लगा। फिर भी कर्ज कैसे बढ़ गया।

NCRB कि आंकड़ों में हरियाणा महिला अपराधों में नंबर वन है यह हमारे प्रदेश के हालात है।

बच्चों के प्रति अपराध में हरियाणा तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

जुमलेबाजी से देश या प्रदेश नहीं चलता।

सरकार राम राज्य की बात तो करती है, लेकिन काम क्या कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर 2 घंटे चर्चा होगी एक घंटा विपक्ष और एक घंटा सरकार बोलेगी इस पर नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह मिटाने कहा कि सदन का समय एक घंटा बढ़ा दिया जाए। यह गलतफहमी हो गई है इसका सुधार किया जाए।

विपक्ष की मांग पर विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने दोनों पार्टियों को 30-30 मिनट का अतिरिक्त समय मंजूर किया।

*चंडीगढ़ ब्रेकिंग.*——–

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन.

लंच के बाद विधानसभा की कार्रवाही फिर हुई शुरू

*कांग्रेस विधायक बीबी बतरा ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने गीता की व्याख्या की है।*

उन्होंने कहा था कि धर्म क्षेत्र राजधर्म होता है।

संविधान सरकार का धर्म है। उसकी रक्षा करना विपक्ष का धर्म है।

सभी को न्याय मिले सभी के अधिकारों की रक्षा हो।

अंत्योदय के नारा देने से काम नहीं चलेगा। लोगों को जीवन जीने के लिए साधन दो,

राम राज्य की स्थापना करनी है तो भगवान राम के मर्यादा का भी ख्याल रखना होगा।

अहंकार अर्जुन, करण, और दुर्योधन में भी था।

यह सरकार भी अहंकारी सरकार है।

सरकार के रोम रोम में अहंकार भरा हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट का कि हम तारीफ करते हैं कि उन्होंने संविधान को बचाए रखा।

लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने संविधान की धज्जियां उड़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

प्रवर्तन निदेशालय सीबीआई को सत्ता में रहने का जरिया बना लिया है।

घोटाले की सरकार है। नागरिक दुखी है। लोगों को पानी नहीं मिलता।

यह घोटाले की सरकार है।

लिस्ट बहुत लंबी है। सारे गिनाउगा तो समय खत्म हो जाएगा।

सरकार का दिल दहल जाएगा।

मुख्यमंत्री की नाक के नीचे यमुनानगर में रेट घोटाला हुआ है।

मुख्यमंत्री इरवन्ना सॉफ्टवेयर का घोटाला जानते हैं। कैसे घोटाला किया जाता है।

सरकार के खजाने का जनता के विकास पर खर्च होना चाहिए ना कि भ्रष्टाचार के लिए।

महेंद्रगढ़ और नारनौल में भी पत्थरों और रेत का घोटाला होता है।

सरकार मीनिंग में निकालो को क्यों नहीं रोक रही है मुख्यमंत्री।

यमुना में जगह-जगह खनन हो रहा है। नहर के किनारो को तोड़ दिया गया है।

भिवानी के दाड़म का घपला सबके सामने है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी डाडम में जिस कंपनी को टेंडर किया था उसे पर सवाल उठाए हैं। कंपनी को नियम ताक के रखकर टेंडर दिया गया।

भूपेंद्र सिंह गुप्ता की सरकार ने एक चीज जमीन का भी अधिग्रहण कर किसी को नहीं दी गई।

2021 में हरियाणा सरकार ने 21000 गज जमीन छोड़ी हुई है। जब पुलिस में सेक्सी कर और छह के साथ अवार्ड भी घोषित हो चुका था।

बीजेपी सरकार के दौरान गुरुग्राम के इस्लामपुर में ऐसा ही मामला सामने आया था।

ऐसे मामले हरियाणा में बहुत हुए हैं।

बीजेपी दावा करती है कि सरकारी नौकरियों में पर्ची और खर्ची नहीं चलती।

लेकिन कैथल की 8 सोसाइटियों के अंदर कर्मचारियों की नियुक्ति बिना विज्ञापन और इंटरव्यू के कर दिए। क्या यह खर्च और पर्ची का सबूत नहीं है।

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन और स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में तमाशा हो रहा है।

पेपर लीक हो रहे है। युवाओं पर अत्याचार किया जा रहा है।

बच्चे न्याय के लिए हाईकोर्ट भाग रहे हैं।

मुख्यमंत्री कहते हैं कि उनका भर्ती रोको बना रखा है।

सरकार बताएं कि उन्होंने कितने विज्ञापनों को वापस लिया।

कई बार सरकार ने नौकरियों के लिए विज्ञापन निकाला।

लेकिन बाद में वापस ले लिया। युवाओं के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है। वे तैयारी भी करते हैं।

मामले हाई कोर्ट में चलते हैं। सरकार की बदनामी होती है।

हरियाणा सरकार लोक सेवा आयोग में बाहरी बाहरी राज्यों के लोगों को क्यों भर्ती कर रही है।

क्या हरियाणा में कोई पढ़ा लिखा नहीं है। अनेकों अधिकारी रिटायर्ड बैठे हैं। उन्हें नियुक्ति दी जा सकती है।

हरियाणवी एक पोस्ट के मुकाबले चार गुना लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। ऐसा देश में कहीं नहीं होता।

बीजेपी पारदर्शीता की बात करती है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।

पब्लिक सर्विस कमिशन में बाहरी राज्य के आदमी को अध्यक्ष ना बनाया जाए।

सहकारिता में भी करोड़ो का घोटाला सामने आया है। सरकार कहते हैं की भी जांच करवाती रहती है।

सरकार की जांच कहां गई। यह घोटाला कैसे हुआ।

गरीबों के पैसे बिना डर के लूट जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बताएं कि यह घोटाला क्यों हुआ।

इस सरकार में बहुत घोटाले हुआ है। लेकिन कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई।

निर्माण के कार्यों में भी जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।

ठेकेदार को टेंडर से कई गुना ज्यादा दिया जा रहा है।

इसके चलते सरकार को 400 करोड रुपए का नुकसान हुआ है। लेकिन जांच पूरी नहीं हुई। यह हैरानी का विषय है।

सरकार ने निजी क्षेत्र में 75 %आरक्षण का कानून पास करवाया। लेकिन किसी से कोई सलाह नहीं की गई।

*कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन तय हुआ*

दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में भी गठबंधन

दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों (साउथ, नार्थ वेस्ट, वेस्ट और नई दिल्ली) पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस 3 सीटों (चांदनी चौक, ईस्ट और नार्थ ईस्ट) पर चुनाव लड़ेगी

गुजरात की 2 सीट कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दी

गुजरात की भरूच और भावनगर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

चंडीगढ़ की सीट आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दी

गोवा में आम आदमी पार्टी ने साउथ गोवा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन अब आम आदमी पार्टी यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ेगी

कांग्रेस हरियाणा की 1 सीट आम आदमी पार्टी को देगी

पंजाब के लिए पहले ही अलग-अलग लड़ने की घोषणा हो चुकी है