*बुधवार, 14 फरवरी 2024 के मुख्य समाचार*
लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ
जयपाल लाम्बा
: प्रधानमंत्री ने ‘पीएम सूर्य घर’ योजना की घोषणा की, हर महीने मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली
जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पंजाब के मजदूरों पर गोलियां चलाने वाला आतंकी गिरफ्तार
UAE पहुंचे PM मोदी, अबूधाबी में आज करेंगे पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन
आज जयपुर में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी सोनिया गांधी…
नोएडा-कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा 5 KM लंबा जाम, किसान आंदोलन के कारण सड़कों पर फंसी रही पब्लिक
: किसान आंदोलन के बीच बोला संयुक्त किसान मोर्चा- प्रदर्शन से हमारा कोई लेना-देना नहीं
किसानों ने प्रदर्शन रात भर के लिए रोका, पहले दिन टकराव में 100 घायल
गोंडा: शादी समारोह में फौजी ने 7 लोगों को मारी गोली, महिला की मौत, 6 की हालत नाजुक
राजस्थान कोटा में कोचिंग कर रहे MP-UP के 4 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड, एक लापता
छत्तीसगढ़ में राहुल बोले: INDIA की सरकार आएगी तो हम MSP की गारंटी किसानों को देंगे
अनुराग ठाकुर ने किसानों से बातचीत जारी रखने की अपील की, कांग्रेस पर लगाया देश को गुमराह करने का आरोप
Pakistan: नवाज शरीफ चौथी बार बनेंगे पीएम, पद को लेकर अटकलों के बीच शहबाज ने की पुष्टि
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने WFI पर लगा बैन हटाया, लिखित में मांगी गारंटी
कन्हैयालाल हत्याकांड : कोर्ट ने आरोपियों पर आरोप तय किए, सभी आतंकी गतिविधियों में शामिल
कनाडा में एक और खालिस्तानी समर्थक पर टारगेट, पन्नू के दोस्त के घर पर गोलीबारी
मणिपुर के इम्फाल ईस्ट में फिर हिंसा:गोलीबारी में एक की मौत, 3 घायल; डेड बॉडी ले जाते नजर आए लोग
पश्चिम बंगाल हिंसा पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान:कहा- संदेशखाली में जो हुआ वह विचलित करने वाला, सुवेंदु बोले- आजादी के बाद सबसे शर्मनाक घटना
Aus vs Wi: वेस्टइंडीज ने बचाई लाज,आखिरी टी20 में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह रौंदा
डेविड वॉर्नर ने T20 में पूरे किए 3000 रन, ऐसा करने वाले 7वें खिलाड़ी बने, पहले-दूसरे स्थान पर भारतीय
*वसंत पंचमी*
किसान आंदोलन; 800 ट्रालियों में लाए 6 महीने का राशन; राहुल का वादा- MSP देंगे; मोदी बोले- भारत-UAE की दोस्ती जिंदाबाद*
* अबूधाबी में आज मंदिर का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
* UAE में मोदी का भारतीय समुदाय को संबोधन, बोले- मंदिर के लिए जमीन पर शेख जायेद ने कहा था- जहां आप लकीर खींच देंगे, वो जमीन आपकी
* अहलान मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री, ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगे
* सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगी, राहुल भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंचे; नामांकन भरने साथ जाएंगे
* किसानों ने प्रदर्शन, आज फिर दिल्ली जाएंगे, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर झड़प; हरियाणा के 7 जिलों में 15 फरवरी तक इंटरनेट बैन
* राहुल गांधी न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली रवाना, आंदोलन कर रहे किसानों से मिल सकते हैं; छत्तीसगढ़ में MSP गारंटी का वादा किया
* ‘हम सब एक हैं, जरूरत पड़ी तो होंगे शामिल’; किसानों के दिल्ली कूच पर राकेश टिकैत
* लोक परीक्षा से जुड़े विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मु की मंजूरी, धांधली और धोखाधड़ी करने पर इतने साल की सजा का है प्रावधान
* शत्रुघ्न सिन्हा-सनी देओल लोकसभा की किसी बहस में नहीं आए, 5 साल में सभी 274 बैठकों में मौजूद रहे BJP के कांकेर और अजमेर सांसद
* राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नहीं लड़ना चाहते लोकसभा चुनाव, भाजपा में हर सीट के लिए 3 से 5 दावेदार; दिल्ली की बैठकों में तय हो सकते हैं कैंडिडेट्स
* कमलनाथ बोले-राज्यसभा जाने के बारे में सोचा तक नहीं, दिग्गी के भाई ने सीनियर लीडर्स को बताया ‘डुकरा’, कहा- युवाओं को लोकसभा लड़ाने का निर्णय स्वागत योग्य
: ब्रेकिंग बहादुरगढ:-
बहादुरगढ से दिल्ली जाने वाला रास्ता पूरी तरह सील।
सेक्टर 9 मोड़ और टिकरी बॉर्डर पर माहौल शांतिपूर्ण।
पुलिस ने सीमेंट कंक्रीट की करीब 8 से 10 फ़ीट चौड़ी दीवार बनाकर रोक दिया रास्ता।
केवल पैदल आने जाने का ही छोड़ा है रास्ता।
पुलिस अधिकारी बोले- आवागमन के लिए रुट डाइवर्ट किये गए हैं।
: रोहतक अपडेट
पंजाब से जींद – रोहतक होकर दिल्ली जाने वाला रोड पूरी तरह बंद।
जींद और हिसार सड़क मार्ग पर ट्रैफिक किया गया डायवर्ट।
किसी को भी लाखनमजरा से आगे जाने की अनुमति नहीं।
स्थानीय लोगों को भी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस देखकर ही दी जा रही है अनुमति।
वाहन चालकों को नेशनल हाईवे 152 डी का इस्तेमाल करने की सलाह।
पंजाब से जींद के रास्ते दिल्ली जाने का यह सबसे आसान रास्ता।
कल दाता सिंह वाला बॉर्डर पर दिनभर किसानों और पुलिस में चली थी जोर आजमाइश
: चंड़ीगढ़ ब्रेकिंग
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के संयोजक गुरनाम सिंह चढूनी का बयान।
जो शंभु बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है, जिसमे पुलिस द्वारा आंसू गैस की गोलियां चलाई जा रही है।
मेरा सरकार से कहना है कि वह संयम बरते किसानों को उकसाने का काम न करे।
यह विषय बातचीत से सुलझाना चाहिए, यह मांगे गलत नही है। यह मांगे सारे देश से जुड़ी हुई है।
इस मसले को बातचीत के माध्यम सुलझाना चाहिए। किसानों की मांगों को सरकार को मानना चाहिए।
यह विदेशी किसान नही अपने ही देश के किसान है। हम किसानों के साथ है।
कल पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। केवल पदाधिकारी ही आये, जिला प्रधान ब्लॉक प्रधान आये।
कुरुक्षेत्र के चढूनी गाँव के गुरुद्वारे में सुबह 11 बजे बैठक रखी गयी है
: ब्रेकिंग अंबाला शंभू बॉर्डर पर आज लगा बसंत पंचमी का मेला
दिल्ली कूच को लेकर शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसानों ने की पतंग बाजी
तनाव के माहौल में भी किस ले रहे हैं पतंग बाजी का लुफ्त
किसानों ने कहा पुलिस के ड्रोन का मुकाबला अब होगा पतंग बाजी से
पतंग की मदद से गिरे जाएंगे पुलिस के ड्रोन
: चंडीगढ़, 14 फरवरी। किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के चलते सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दो सदका, बराड़ा ,बबैन, लाडवा, पिपली, कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344) , लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए अथवा करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला, पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुँचे।
हिसार व सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री कैथल (152-डी), पेहवा से कुरुक्षेत्र होते हुए बबैन,बराड़ा, दो सदका, बरवाला होते हुए पंचकूला पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार, रेवाड़ी, नारनौल, जींद से आने वाले यात्री कैथल से पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सडका से पंचकूला पहुंच सकते हैं।
किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें। हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए पंजाब जाने के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का उपयोग करें।
: ब्रेकिंग बहादुरगढ:-
किसान आंदोलन से घबराए उद्योगपतियों ने शान्ति के लिए हवन यज्ञ।
बहादुरगढ चैंबर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज ने हवन के साथ किया भंडारा।
उद्योगपतियों ने किसानों से किया आह्वान।
बहादुरगढ ,टिकरी बॉर्डर पर नही करें आंदोलन।
किसान आंदोलन। के कारण उद्योगों को होता है नुकसान।
बहादुरगढ के हजारों उद्योगों में लाखों श्रमिक करते हैं काम।
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र और दिल्ली के रास्ते हो चुके हैं बंद।
बीसीसीआई के प्रधान सुभाष जग्गा की सरकार और किसानो से अपील।
बातचीत से करें जल्द समाधान।
*चंडीगढ़ ब्रेकिंग*
*हरियाणा के डीजीपी शत्रूजीत कपूर का बयान*
*किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने किया पुख्ता प्रबंध*
*15 जिलों में धारा 144 लागू*
*आंदोलनकारी ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और पथराव भी किया
*लेकिन पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने संयम का इस्तेमाल करते हुए स्तिथि को नियंत्रित किया
*हमने 50 कंपनिया हरियाणा पुलिस और 64 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स की तैनात की हैं।
*कल के प्रदर्शन में दो डीएसपी और दो दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए। कई किसान भी घायल हुए।
*उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसान कानून ने तोड़े पुलिसकर्मियों पर पथकाव और हमला नहीं करें। शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन करें और अपनी मांगों को रखें।
: ब्रेकिंग अम्बाला शंभू बॉर्डर पर किसान और पुलिस फिर हुए आमने-सामने
पुलिस की तरफ से फिर छोड़ेंगे आंसू गैस के गोले
किसान अब पीछे हटने को तैयार नहीं
किसान बैरिकेड तोड़ अब पुलिस की तरफ कर रहे हैं पानी की बौछार
: सोनीपत औ
सोनीपत की कुंडली सिंघु बॉर्डर पर NHI सूचना बोर्ड उतारे जा रहे हैं।
दिल्ली पुलिस द्वारा 14 से ज्यादा सुरक्षा लेयर बनाई गई है
बड़े-बड़े ब्लॉकिंग स्लैप रखकर के बीच कंक्रीट से पक्का किया गया है
आंसू गैस गोले सूचना बोर्ड से ना टकराया इसलिए उतारे गए हैं
लोगों को हो रही है परेशानी, कई किलोमीटर पहले पैदल उतरकर बॉर्डर के दूसरी तरफ जाना पड़ रहा है
दिल्ली पुलिस के साथ-साथ आर ए एफ की पुलिस फोर्स द्वारा किया गया मॉक ड्रिल
पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट, दिल्ली की सीमा पूरी तरह से सील
: किसान आंदोलन व प्रस्तावित भारत बंद के मद्देनजर उपायुक्त की आमजन से अपील
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का करें सहयोग
नागरिक किसी भी आंदोलन तथा प्रदर्शन का न बनें हिस्सा
हिसार, 14 फरवरी।
किसान आंदोलन व 16 फरवरी को प्रस्तावित भारत बंद के मद्देनजर उपायुक्त उत्तम सिंह ने आमजन से किसी भी धरना-प्रदर्शन का हिस्सा न बनने की अपील की है। नागरिक प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा निर्देश का पालन करें और शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें। हर व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्यरत है। नागरिक भी किसी भी ऐसे कार्यक्रम में शामिल न हों, जिसकी वजह से प्रशासन तथा आमजन को परेशानी का सामना करना पड़े।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में धारा-144 लागू है। किसी भी अनावश्यक हस्तक्षेप, सभा करने, हथियार, लाठियां, डंडा आदि ले जाने तथा किसी भी स्थान पर पांच या अधिक व्यक्तियों के समूह में व्यक्तियों के आवागमन पर प्रतिबंध है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि वे जारी आदेशों का पालन करें और कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में न ले। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सक्षम है।
सुरक्षा नाकों का लिया जायजा :
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बुधवार को भी पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा तथा मकसूद अहमद के साथ जिले की सीमाओं व अंदरूनी हिस्सों में स्थापित किए गए नाकों का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों को जरूरी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के मद्देनजर सभी जवान पूरी तरह से सतर्क रहे ताकि कोई भी अनहोनी न होने पाए। नागरिकों की सुरक्षा व जान माल का नुकसान होने से रोकना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।
* पीएम मोदी बोले- ऐसी सरकारों की जरूरत जो भ्रष्टाचार न करें, अंतरराष्ट्रीय कानूनों को मानें, जनता के जीवन में कम दखल दें
* हिंदू मंदिर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी बोले- हम सब एक परिवार, विश्व को साथ लेकर चलने वालों की जरूरत
* पीएम मोदी ने कहा कि आज जब हम अपने देश में बदलाव कर रहे हैं तो क्या ग्लोबल गवर्नेंस इंस्टीट्यूशंस में भी सुधार नहीं होना चाहिए? हमें विकासशील दुनिया की चिंताओं और भागीदारी को बढ़ावा देना होगा। हमें जरूरतमंद देशों की मदद करनी होगी
* यह मंदिर 27 एकड़ में बना है।इस मंदिर की ऊंचाई 108 फुट है।मंदिर का निर्माण राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से किया गया।
* शंभू बॉर्डर पर फिर किसान और पुलिस आमने-सामने, प्रदर्शनकारी बोले- पुलिस ने असली गोलियां चलाईं, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर को पाकिस्तान सीमा बना दिया
* अब रेलवे ट्रैक भी जाम करेंगे किसान, मान नहीं रहे आंदोलनकारी, शंभू सीमा पर दागे जा रहे आंसू गैस के गोले
* उपराष्ट्रपति बोले- अब पद्म पुरस्कार में पारदर्शिता आई, ये लोगों का अवॉर्ड बने, एक वक्त वो था जब इनमें इवेंट मैनेजमेंट और सरपरस्ती शामिल होती थी
* सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया, राहुल-प्रियंका भी रहे मौजूद; डोटासरा बोले-राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने पूरा जोर लगा देंगे
* BJP के 7 राज्यसभा कैंडिडेट का नामांकन, सुधांशु त्रिवेदी का I.N.D.I.A. पर तंज-उनकी देखी जमाने की यारी, बिछड़े सभी बारी-बारी
* गांधी परिवार ने UP से बांध लिया बस्ता, पता है 80 में जीरो आएगा; सोनिया के राज्यसभा जाने पर BJP का तंज
* दो दिन के भाजपाई अशोक चव्हाण को भी मिला राज्यसभा टिकट,कल सदस्यता, आज राज्यसभा की सीट… बीजेपी ने अशोक चव्हाण को दे दिया पार्टी बदलने का इनाम,गुजरात से जेपी नड्डा को मिली उम्मीदवारी
* मिलिंद देवड़ा को मिला गिफ्ट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
* लाल बहादुर शास्त्री के पोते ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बीजेपी में हुए शामिल
* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन, पूजा अर्चना की
* राजस्थान के बड़े होटल और बजरी कारोबारी पर छापेमारी, जयपुर, उदयपुर के कई ठिकानों पर पहुंची ED की टीमें; बिजनेसमैन गायब, सर्च जारी