*‘राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार’ 2024 के लिए 28 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन : डीसी*
*- विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम में दिए जाएंगे 56 पुरस्कार*
*झज्जर, 14 फरवरी।* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में ‘राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार’ 2024 की घोषणा की है। राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार शोधकर्ताओं, प्रौद्योगिकीविदों और नवप्रवर्तकों के उत्कृष्ट और प्रेरक वैज्ञानिक, तकनीकी और नवाचार योगदान को मान्यता प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों या टीम से राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) के लिए नामांकन/आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।
डीसी ने बताया कि यह पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे, जिसमें विज्ञान रत्न (वीआर) विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जीवन काल की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने के लिए अधिकतम तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार विज्ञान श्री (वीएस) विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए अधिकतम 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं विज्ञान युवा शांति स्वरूप भटनागर (वीवाई-एसएसबी) पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले युवा वैज्ञानिकों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अधिकतम 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार की अंतिम श्रेणी में विज्ञान टीम (वीटी) पुरस्कार तीन या अधिक वैज्ञानिकों/शोधकर्ताओं/नवप्रवर्तकों की एक टीम को अधिकतम तीन पुरस्कार प्रदान किए जा सकते हैं, जिन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक टीम में काम करते हुए असाधारण योगदान दिया हो।
*राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित होगा पुरस्कार वितरण समारोह:-*
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार निम्नलिखित 13 प्रक्षेत्र में दिए जाएंगे, जिनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरिंग विज्ञान, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी, और अन्य शामिल हैं। पुरस्कारों के लिए गृह मंत्रालय के पुरस्कार पोर्टल ( awards.gov.in ) पर 28 फरवरी तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। सामान्य दिशा निर्देश और राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार का विवरण, पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इस वर्ष पुरस्कारों का संचालन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा किया जा रहा है। पुरस्कारों की घोषणा 11 मई 2024 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर की जाएगी। सभी श्रेणियों के पुरस्कारों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह 23 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
: *जटेला धाम में आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य कैंप, औषधियों का किया नि:शुल्क वितरण*
*- आयुष विभाग की टीम ने रसोई के मसालों में औषधीय गुणों के प्रति किया जागरूक*
*- कैंप में आयुष पद्धति से किया रोगों का उपचार, सूर्य नमस्कार के बताए फायदे*
*झज्जर, 14 फरवरी।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
* बसंत पंचमी के अवसर पर आयुष विभाग के तत्वाधान में जिले के गांव माजरा डी स्थित जटेला धाम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ जटेला धाम के महंत राजेंद्र दास द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिला आयुष अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में घर की रसोई में पाए जाने वाले मसाले की औषधीय उपयोगिता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ प्रमोद डॉक्टर, डॉ प्रदीप व मनीष द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से रोगियों की जांच करने उपरांत नि:शुल्क औषधि वितरित की गई।
इस शिविर के इंचार्ज तथा जिला योग संयोजक डॉ पवन कुमार द्वारा बताया गया की हरियाणा योग आयोग तथा आयुष विभाग हरियाणा के सहयोग से हर घर परिवार सूर्य नमस्कार का आयोजन जिला झज्जर में एक फरवरी से 20 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिला झज्जर के सभी सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में प्रत्येक गांव में तथा शहरों में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी निरंतरता में इस शिविर में सूर्य नमस्कार के लिए 300 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया तथा सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। इसके अलावा शिविर में शामिल लोगों को सूर्य नमस्कार के फायदों से अवगत करवाया गया। सूर्य नमस्कार से शरीर में लचीलापन हृदय के कार्य करने की क्षमता बढ़ती है मांसपेशियों में मजबूती तथा संपूर्ण शरीर में रक्त संचालन की प्रक्रिया सुचारू रूप से कार्य करती है। आयुर्वेद में वर्णित ऋतुचर्या के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए बसंत ऋतु के आगमन पर व्यायाम भोजन तथा दिनचर्या के विषय में लोगों को जानकारी दी गई। शिविर में करीब 450 लोगों की जांच की गई तथा निशुल्क औषधीय वितरित की गई।
इस अवसर पर आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट सतीश, उज्जवल तथा होम्योपैथिक फार्मासिस्ट दीपक योग विशेषज्ञ बलदेव एवं आयुष योग सहायक गीता, सपना तथा प्रदीप ने अपना योगदान दिया साथ ही धाम की ओर से करतार सिंह, सतबीर ठेकेदार, दर्शन, रघबीर, अमित शर्मा, ईश्वर, जयसिंह, अशोक, अभिमन्यु सहित मुकेश व साधु भी मौजूद रहे।
———————
*झज्जर, 14 फरवरी।* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के चेयरमैन उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं के निदान के लिए 15 फरवरी गुरूवार को बैठक का आयोजन होगा। अधीक्षण अभियंता यशबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे के तक बिजली व बिजली बिलों की समस्याओं को लेकर सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के मामलों को छोड़कर अन्य सभी तरह की समस्याओं को बैठक में सुना जाएगा व उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंता के फैसलों से संतुष्ट नहीं हैं वह अपनी शिकायतों को चेयरमैन अधीक्षण अभियंता के समक्ष रख सकते हैं।
: *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांव जहांगीरपुर में चिकित्सा कैंप 19 को*
*झज्जर, 14 फरवरी।*
लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांव जहांगीरपुर में 19 फरवरी को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। डीएलएसए के सचिव एवं सीजेएम अरविंद्र कुमार बंसल ने बताया कि चिकित्सा कैंप में ईंट भट्टे पर कार्य करने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान भ_े पर कार्य करने वाले कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के दौरान उनके टेस्ट व दवाइयां भी वितरित की जाएगीं।