बहादुरगढ़ (झज्जर), 13 फरवरी।

लाईव हरियाणा

ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

शहर में लूट की घटनाओं से पीड़ित व्यापारियों से मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष राजीव जैन ने मुलाकात कर घटनाओं की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे और जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे।
राजीव जैन मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज जैन के साथ शंकर किरयाना स्टोर के मालिक शिव शंकर से बातचीत की और कहा कि किसी को भी घबराने या चिंता करने कि आवश्यकता नहीं है, सरकार एवं प्रशासन पूरी तरह आपके साथ है। इसके बाद राजीव जैन बीड़ी विक्रेता हर भगवान की दुकान पर पंहुचे और कहा कि पुलिस की कई टीमें  अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में सांपला के सीताराम हलवाई की दुकान पर फायर करने वाले दोषियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
राजीव जैन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में अपराधियों को पुलिस प्रशासन एवं सरकार में बैठे राजनीतिज्ञों का संरक्षण मिलता था परन्तु भाजपा सरकार के कार्यकाल में जितनी भी घटनाएं हुई उसमे अपराधियों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह कि घटनाओं की सूचना मिलते ही वह स्वयं पूरे प्रदेश में पीड़ितों तक पंहुचते हैं और पुलिस के उच्च अधिकारीयों से बातचीत कर कार्रवाई करवाते हैं।

*ब्रेकिंग बहादुरगढ –

सिमेंटिड बैरिकेड को मिलाकर कंक्रीट भरवा रही पुलिस।*

बहादुरगढ के सेक्टर 9 मोड़ पर कंक्रीट की दीवार बनवा रही पुलिस।

झज्जर के एसपी अर्पित जैन और दिल्ली पुलिस के उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण।

एक दूसरे से इनपुट साझा कर रही हरियाणा और दिल्ली पुलिस।

लोहे के बड़े बड़े सरिए भी लगाएगी हरियाणा पुलिस।

बहादुरगढ बाईपास के पास हरियाणा पुलिस रोकेगी किसानों को।

टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने संभाला है मोर्चा।

पैरामिलेट्री की कई कंपनियां हरियाणा और दिल्ली बॉर्डर पर हुई तैनात।

वज्र वाहनों में पुलिस कर्मी तैनात,

आंसू गैस के गोले भी पुलिस ने कर लिए तैयार।