ब्लैक फंगस – वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में होगा झज्जर व रेवाड़ी के मरीजों का ईलाज
कोरोना महामारी के दौर में ब्लैक फंगस के रूप में उपजी बीमारी की गंभीरता को देखते हुए अधिसूचित भी कर दिया गया है ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत इलाज की सुविधा मिल सके। बीमारी के उपचार के लिए अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। झज्जर व रेवाड़ी जिला के लिए सरकार ने झज्जर जिला के गांव गिरावड़ स्थित वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च को ब्लैक फंगस बीमारी से बचाव के लिए मरीजों को सेवा प्रदान करने के लिए अधिकृत किया गया है। ब्लैक फंगस के मरीज मेल ऑनलाईन निर्धारित प्रोफार्मा को भरकर और चिकित्सक के हस्ताक्षर उपरांत दवाई इंजेक्शन अम्फोटेरिसिन बी प्राप्त कर सकते हैं।
सीएचसी स्तर पर एनजीओ के वालंटियर देंगे प्रशासन को सहयोग
– एक पहल-सबका सहयोग संस्था संभालेगी झज्जर सीएचसी की जिम्मेवारी
(हप्र)
जिले में फैलती महामारी में जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाएं, ऑक्सीजन आपूर्ति की होम डिलीवरी, ग्रामीण स्वास्थ्य सर्वे सहित आमजन को कोरोना से बचाव के उपाय बताने के लिए सामाजिक संस्थाएं स्वेच्छा से आए आई हैं। जिला प्रशासन का सहयोगी बनते हुए एनजीओ ने प्रशासन की गतिविधियों में पूरा सहयोग देने का संकल्प लेते हुए फील्ड में उतरने की सार्थक पहल की है। संस्थाओं को सीएचसी व पीएचसी स्तर पर जिम्मेवारी दी जा रही है।झज्जर सीएचसी के साथ एक पहल सबका सहयोग संस्था, दूबलधन सीएचसी के साथ जटेला धाम, बादली सीएचसी के साथ अग्रवाल युवा शक्ति तथा जनसेवा कोरोना संस्था, ढाकला सीएचसी क्षेत्र में आप और हम संस्था, महेंद्र बंसल आरएसएस तथा शिक्षा समिति संस्था कार्य करेंगी। वहीं छारा सीएचसी के साथ बालाजी मंदिर संस्था तथा बाबा जय गुरू देव धर्म संस्था, डीघल सीएचसी के साथ सूर्य रोशनी लिमिटेड, बहादुरगढ़ सीएचसी के साथ विजय नगर एनजीओ तथा जमालपुर सीएचसी के साथ सद्भावना समिति कार्य सामाजिक सहयोगी के रूप में करेंगी।
होम व विलेज आइसोलेशन सेंटर के लिए कारगर बनी स्वास्थ्य किट :
कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य किट की अहम भूमिका झज्जर जिला में सामने आई है और यही कारण है कि व्यवस्था पूर्ण तरीके से दिनों दिन रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। सीएसआर के तहत होम आइसोलेशन के मरीजों सहित जिला के हॉट स्पॉट एरिया गांव में बनाए गए विलेज आइसोलेशन सेंटर में स्वास्थ्य किट जिसमें स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग के सुझाव अनुसार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर व घर पर आइसोलेशन के दौरान क्या करें, क्या न करें की जानकारी देती बुकलेट का वितरण किया जा रहा है।