भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का टिकैत पर अपरोक्ष रूप से निशाना
कहा: हरियाणा व यूपी को लेकर किसान नेता अपना रहे है अलग-अलग मापदंड
: यूपी से हरियाणा आते ही बदल जाती है किसान नेता की भाषा
: महामारी को लेकर भी अपनाया अलग मापदंड
: पहले टैस्टिंग व वैक्सीन से किया इन्कार,बाद में वैक्सीन के लिए हुए राजी
: झज्जर जिले के कोरोना मरीजों के लिए शुरू करने आए थे ऑक्सीजन बैंक
: जिले के लिए सौंपे दस ऑक्सीजन कन्सेटेटर,जरूरतमंदों को मिलेगी मदद
: जरूरत के अनुसार बढ़ाए जा सकते है ऑक्सीजन कन्सेटेटर
: किसी भी एक कॉल पर जरूरतमंद तक पहुंचेगा ऑक्सीजन कन्सेटेटर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने अपरोक्ष रूप सेे किसान नेता राकेश टिकैत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हैरत की बात है कि यूपी व हरियाणा को लेकर किसान नेता अलग-अलग मापदंड अपना रहे है। धनखड़ पत्रकारों के उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें मीडिया द्वारा पूछा गया कि जिस दिन हिसार मैडिकल में सीएम मनोहर लाल खट्टर का कार्यक्रम था,उसी दिन यूपी में भी वहां के सीएम आदित्यनाथ योगी का कार्यक्रम था। लेकिन राकेश टिकैत ने यूपी में सीएम का विरोध यह कह कर जताने से इन्कार कर दिया था कि सीएम साहब कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे है। जबकि उसी दिन हिसार मेें खट्टर साहब का भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हीे कार्यक्रम था,वहां क्यों विरोध किया गया। इसी सवाल का जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि वह शुरू से ही कहते रहे है कि किसान नेता अलग-अलग राज्यों में दोहरा मापदंड अपना रहे है। कोरोना जैसी महामारी पर भी इन्हीं नेताओं ने दोहरा मापदंड अपनाया। पहले कोरोना की टैस्टिंग व वैक्सीन से इन्कार किया और बाद मेें उसी पर पलटी मार दी। धनखड़ ने कहा कि किसान भाईयों को यह समझना चाहिए कि जो भला देश के किसान का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा कर सकती है,उस भले के बारे में अन्य पार्टियां सोच भी नहीं सकती। धनखड़ गुरूवार को झज्जर में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन बैंक शुरू करने आए थे। उन्होंने कहाकि कोरोना मरीजों को शुरूआती तौर पर दस ऑक्सीजन कन्सेटेटर ऑक्सीजन बैंक में दिए गए है। जिस भी जरूरतमंद को इसकी जरूरत होगी एक कॉल पर उसे ऑक्सीजन कन्सेटेटर उपलब्ध कराया जाएगा। जैसे ही उसकी जरूरत पूरी हो जाती है तो फिर उसे दूसरे जरूरतमंद के पास पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झज्जर जिले में जरूरत अनुसार कन्सेटेटर की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान,पूर्व विधायक नरेश कौशिक,डा.राकेश,हरिप्रकाश यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 18 =