फरीदाबाद ब्रेकिंग।

फरीदाबाद से अयोध्या धाम के लिए आज से शुरू होगी हरियाणा रोडवेज की बस सेवा।

प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी।

जिले के मुख्य बस अड्डा बल्लबगढ़ से रविवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर चलेगी बस।

बल्लबगढ़ से अयोध्या का 970 रुपए होगा किराया।

बल्लभगढ़ से आगरा,लखनऊ होते हुए पहुंचेगी अयोध्या धाम ।

अयोध्या से सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर बल्लबगढ़ फरीदाबाद के लिए होगी वापिस रवाना।

पंचकूला ब्रेकिंग*

भाजपा में आज कई लोग की होगीं जोइनिंग।

अशोक तंवर के कई समर्थक भी आज भाजपा में शामिल होंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल
कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कई लोग बीजेपी ज्वॉइन करेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे।

12:30 बजे पंचकमल में होगा कार्यक्रम।

 

ब्रेकिंग बहादुरगढ:-

मुख्यमंत्री मनोहरलाल की घोषणा के साढ़े 10 करोड़ के काम हुए शुरू।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीना सतपाल राठी ने कार्यों का किया शुभारंभ।

पानी निकासी के नाले और सड़कों का निर्माण हुआ शुरू।

बहादुरगढ नगर परिषद के करीब 36 करोड़ के काम हुए शुरू।

नीना सतपाल राठी ने कहा- बूथ लेवल पर संगठन करेंगे मजबूत।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनायेगे देश का प्रधानमंत्री।

 

 

ब्रेकिंग पंचकूला

पंचकूला के एमडीसी में स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी

हाल ही में भाजपा में ज्वाइन हुए अशोक तंवर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अशोक तवर के साथ आए कार्यकर्ताओं को पटका पहनकर भाजपा में किया शामिल।

कुछ देर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले नेता अशोक तंवर के साथ हजारों कार्यकर्ता आज भाजपा में हो रहे हैं शामिल

इससे आने वाले समय में भाजपा को मिलेगी और मजबूती