चंडीगढ़

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की प्रैस वार्ता

हरियाणा में सवा चार सालों में 15005 किलो मीटर सड़कें रिपेयर की

15500 किलो मीटर नया रोड नेटवर्क बनाया

2500 किलो मीटर सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के साथ मिलकर बनाएं

1360 किलो मीटर सडकें नाबार्ड के साथ मिलकर बनाई

20399 किलो मीटर रोड नेटवर्क स्टेट फंड से और केंद्र की मदद से बनाया

12 नए बाईपास बनाए। समय पर स्टेट से फंड NHAI को भेजा

हम रेलवे फाटक को खत्म कर रोड नेटवर्क बना रहे हैं ताकी रेल और सड़क यातायात निर्बाध चलता रहे

केंद्र 2 ग्रीनफील्डल हाइवे का भारतमाला के तहत जल्द काम शुरू होगा

सडकों पर बहुत से ब्लैक स्पॉट को पहचाना और अब वहां काम चल रहा है ताकी वहां सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके

रेलवे को लेकर तीन मांगे थी, बहादुरगढ़ में 13 किलो मीटर लंबी एलिवेटर लाइन बनेगी।

नई रेलवे लाइन फारुखनगर से झज्जर तक बनेगी

बीपीएल परिवारों की लिमिट बढ़ाकर 1.80 लाख तक की ।

हरियाणा में पीपीपी के बाद बीपीएल परिवारों की संख्या घटी नहीं है बल्की बढ़ी है। आज प्रदेश में 57 लाख नए नागरिकों को बीपीएल का लाभ‌ दिया है।

बीपीएल परिवारों को सरसों के तेल के साथ सुरजमुखी का तेल भी देंगे। जो नागरिक लेना चाहे वो ले सकता है

किसानों को 16000 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है।

परसों ओलावृष्टि हुई थी अब भी बारिश हो रही है। इसलिए प्रदेश में गिरदावरी कराई जाएगी। किसान इसकी सुचना जरुर दर्ज‌ कराएं

प्रदेश प्रॉपर्टी आईडी का काम हुआ। अब हमारे पास देश का सबसे बड़ा प्रापर्टी का डिजिटल रिकॉर्ड है।

2019-20 में 6200 करोड़ रुपया रेवेन्यू मिला था।

आज अब तक हमारे पास 10000 करोड़ का रेवेन्यू स्टंप आदि से मिल चुका है। अभी 2 महीने का समय बचा है।

जीएसटी कलेंक्शन में 32456 करोड़ रुपए कर चुके हैं

एक्साइज कलेक्शन बढकर 11500 करोड़ तक कर पाएंगे।

29 फरवरी से शराब प्लास्टिक की बोतलों में नही बिकेगी

हिसार एयरपोर्ट को लेकर तीन एमओयू हुए। पहला एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को साथ , जो एयरपोर्ट का संचालन देखेगी।

दुसरा पवनहंस लिमिटेड और भारत सरकार के साथ हुआ‌ जिसमे गुरुग्राम में 30 एकड़ जमीन हमने भारत सरकार को दी है। जिसमें हैलीहब बनेगा। आईजीआई एयरपोर्ट से 13 किलो मीटर की दुरी पर बनेगा।

तीसरा एग्रीमेंट एलांएस एयरलाइंस के साथ हुआ। जिससे हिसार एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करेगी। हफ्ते में तीन दिन होगी।

इंडिगो और आकासा एयर ने भी रुचि दिखाई है।

75 प्रतिशत आरक्षण को लेकर कहा कि हमारी सरकार इसके लिए गंभीर। हम इस लक्ष्य में लगे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोर्ट में हमारा पक्ष रखेंगे।

मारुति सुजुकी ने खरखौदा में 15000 करोड़ का निवेश किया है जहां हर साल 10 लाख कारें बनेगी

हरियाणा में इस समय 48000 हजार सेल्फ हेल्प ग्रुप हैं । जिनकी संख्या पहले 16000 थी ।

लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि हम एनडीए का हिस्सा।‌ गठबंधन पर सिर्फ मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा। बैठकर बातचीत से होता है। वो भी 10 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं हम भी कर रहे हैं

पटवारियों की हड़ताल को लेकर कहा कि बात चल रहा है। मामला सुलझ जाएगा।

महम को लेकर बलराज कुंडू के बयान पर कहा कि महम में जितना काम हमने कहा किया वहां आज तक नहीं हुआ। भेदभाव का सवाल ही नहीं है।

आज विपक्ष सबसे बिखरा हुआ है।‌ हर नेता का अलग बयान देता है। हरियाणा में कांग्रेस बिखरी हुई है। एक फादर सन ग्रुप है एक एसआरके ग्रुप है

आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि जो पार्टी में गए थे वो निकल गए। वो बचे हैं वो निकलने की सोच रहे हैं

उचाना सीट को लेकर कहा मैं उचाना नहीं छोडूगां और उचाना से ही चुनाव लड़ूंगा।‌
मुझे लेकर बयान देने वाले नेता तो कम से कम अपनी उम्र को देखते हुए बयान देना चाहिए। मैं उनके बयान दोहराना नहीं चाहता। वो पिछले तीन चुनाव से कह रहे हैं कि इस बार आखरी चुनाव है। फिर आज भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। मैं न अभी टायर्ड हूं और न रिटायर, मैं अभी 35 साल का हूं और 80 साल की उम्र तक एक्टिव राजनीति में रहुंगा। मेरे पास अभी 45 साल और हैं राजनीति के लिए।

हुड्डा पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि जो आरोपी होगा उसपर कार्रवाई होगी। ईडी अपना काम कर रही है। कांग्रेस राज में बहुत से नेताओं पर कार्रवाई हुई तब किसी ने कोई बयान नहीं दिया‌।‌ वो लोग आज ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।