हरियाणा, चंडीगढ़।
अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद श्री अशोक तंवर कई अहम मुद्दों पर चंडीगढ़ में हरियाणा ब्यूरो कवर करने वाले पत्रकारों से रूबरू होंगे। अपने फेसबुक पेज पर लाईव रहेंगे । सभी साथी ज्यादा से ज्यादा जुड़ें I
स्थान। एमएलए होस्टल, (हरियाणा) चंडीगढ़।
समय। 12.30 बजे
तिथि। 08-07-2021
Post navigation
भाजपा कार्यकर्ता अपने घर व गलियों को साफ़ रखनें का लें प्रण। उक्त संदेश प्रदेश भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत (प्लास्टिक मुक्त तालाब व नाले) के तहत बादली मंडल के गाँव पेलपा में सफ़ाई अभियान को आरम्भ करने के उपरांत भाजपा संत व डेरा समन्वय विभाग के प्रदेश प्रमुख आनन्द सागर ने कहें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ाई करते हुए कहा कि वह हमेशा सेवा की भावना को सर्वोपरि मानते हैं । सागर ने कोविड-19 का ज़िक्र करते हुए कहा कि इस भयानक दौर में भी भाजपाईयों ने चाहे सेवा रसोई के माध्यम से मरीज़ों या स्टाफ़ तक खाना पहुँचाने की बात हो या मंडियों में किसानों को सैनिटाईजर व मास्क बाँटना हो या हेल्प लाइन नंबर की सुविधा उपलब्ध करवा कर जनता को राहत पहुँचाना हो हर जगह लगन से सेवा कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के तहत माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जी के नेतृत्व में पूरे हरियाणा के तालाब व नालो को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया है। आज पेलपा गाँव में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत (प्लास्टिक मुक्त तालाब व नाले) कार्यक्रम के ज़िला संयोजक आनन्द सागर के साथ बादली भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद बाढसा,महाबीर सरपंच,देवी प्रधान,डा नरेंद्र याकुबपुर,सत्यवान पप्पू,पं सत्यनारायण,डा धर्मवीर,श्रीभगवान,रणबीर,संजय गुलिया ,हेम चन्द्र,मनोज,संदीप बोडीया,देवेंद्र ठेकेदार,पं राज,ओमप्रकाश टीटू नम्बरदार ,सुरेंद्र,दिलबाग,धर्मेंद्र,श्याम पाल सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।