40 दिन बाद 50% अध्यापकों के साथ खुले स्कूल, दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थी*

रेवाड़ी:कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 40 दिनों से बंद पड़े स्कूल मंगलवार से 50 प्रतिशत अध्यापकों के साथ खुल गए। फिलहाल शिक्षक ही रोस्टर के अनुसार विद्यालय में आएंगे और विद्यार्थियों के लिए 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे।

आज पहले दिन कुछ विद्यार्थी स्कूलों में दाखिला लेेने के लिए पहुंचे, जिनकी स्क्रीनिंग व कोरोना नियमों के अनुसार दाखिला दिया गया। गौरतलब है कि शिक्षा निदेशालय से जारी निर्देश अनुसार सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक ही स्कूल खुलेंगे इसके अलावा निदेशालय ने विद्यालयों में 2 सप्ताह में कराई जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा जारी करते हुए जिम्मेदारी भी तय की गई है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य दुर्गादास ने बताया कि आज से स्कूल खुल गए है। इस दौरान शिक्षक रोस्टर सिस्टम से स्कूल आएंगे और जरूरी कार्य निपटाएंगे। उन्होंने कहा कि आज एक दर्जन से ज्यादा बच्चे दाखिला लेने स्कूल पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − one =