3
5 साल बाद चारा मंडी में मिली दुकाने, पूर्व मंत्री ग्रोवर ने वितरित किए मालिकाना पत्र
: दुकानदारों ने पूर्व मंत्री ग्रोवर का किया मान सम्मान, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार
: ग्रोवर बोले, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी ऐतिहासिक सौगात, अब पीढ़ी दर पीढ़ी कर सकेंगे स्थाई कारोबार
: मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत कच्चा बेरी रोड पर किराए पर बैठे दुकानदारों को भी बनाया मालिक
रोहतक, 28 फरवरी लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की ऐतिहासिक घोषणा के बाद न्यू चारा मंडी रोहतक में 1988 से दुकानों का इंतजार कर रहे दुकानदारों को दुकाने आवंटित करनी शुरू कर दी हैं। मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में दुकानदारों ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व सहकारिता मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर का सम्मान किया। पूर्व मंत्री ग्रोवर ने दुकानदारों को पत्र वितरित किए। वहीँ कच्चा बेरी रोड पर वर्षों से किराए पर बैठे दुकानदारों को मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत मालिकाना हक़ के पत्र भी सौपें।
पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि करीब 1988 से दुकानदारों द्वारा यह मांग की जा रही थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने कभी भी दुकानदारों की इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पूरी पारदर्शी तरीके से सभी दुकानदारों को कारोबार करने के लिए उपयुक्त स्थान देने का काम किया है। कांग्रेस की सरकारों की नीयत ठीक नहीं रही, इसलिए उन्होंने चारा मंडी के दुकानदारों की इस मांग को पूरा नहीं किया। रोहतक के लोगों ने जब उन्हें विधायक बनाया तो सब्जी मंडी, अनाज मंडी में पार्क, शौचालय, लाइटिंग, बैठने के लिए उपयुक्त स्थान और पंखों की सुविधा देने का काम किया गया। सरकार ने अनाज मंडी में तमाम पुराने शेड नए बनाने का काम किया। ग्रोवर ने कहा कि 2024 हर भारतीय के लिए महत्वपूर्ण है और मजबूत देश के लिए देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को फिर से ऐतिहासिक सीटों के साथ जीत दिलाने का काम करेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के पारदर्शी और ईमानदार शासन ने लोगों में एक नया विश्वास पैदा किया है। हरियाणा की जनता समझदार है और सभी 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाएगी। इससे पहले , नई चारा मंडी के प्रधान राजकुमार खुराना, नई सब्जी मंडी के प्रधान सोनू छाबड़ा, माशाखोर के प्रधान धर्मेंद्र सैनी, आढ़ती संगठन के जिला प्रधान हर्ष गिरधर, मंडी एसोसिएशन के प्रधान स्वतंत्र विज सहित तमाम व्यापारी नेताओं ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि 2024 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी के सचिव देवेंद्र ढुल, सतीश गोयल, अनिल भाटिया, जय सिंह हुड्डा, केहर सिंह यादव, साहिल मग्गू, राजकुमार मग्गू, मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।