Live haryana.com

एक नजर

31 मई, 2021 सोमवार

चंडीगढ़- हरियाणा में 7 जून तक लॉकडाउन बढ़ा:ऑड-ईवन फार्मूले पर सुबह 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक खुलेंगी दुकानें; रात 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा, 15 जून तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

चंडीगढ़: प्रदेश में बढ़ रहा ब्लैक फंगस का संक्रमण, मनोहर लाल बोले- केंद्र से मिलेंगे छह हजार इंजेक्शन

चंडीगढ़- कोरोना अपडेट: हरियाणा में रविवार को कोरोना के 1,452 नए केस आये, कोरोना से 89 लोगों की मौत हुई, 3,370 लोग ठीक हुए

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने की पांच बड़ी घोषणाएं, शहरी निकायों के मकान व दुकानों पर वर्षों से काबिज लोग बनेंगे मालिक

अंबाला: माल ढुलाई से अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएगा रेलवे, पिछली बार बनाया था रिकार्ड, इस बार भी कसी कमर, वित्तीय वर्ष 2021-22 में रेल मंत्रालय ने देशभर के 17 जोन में 140 करोड़ टन ढुलाई का लक्ष्य निर्धारित किया

फरीदाबाद: ब्लैक फंगस को लेकर ESIC मेडिकल कॉलेज में 75 बेड आरक्षित करने के आदेश, बढ़ रहे केस

हिसार: महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज शुरू किया टेलीमेडिसिन सेंटर, घर बैठे मिलेंगी चिकित्सा सुविधाएं

सभी तरह की लेटेस्ट विविध एवं शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें

नूंह(मेवात): नूंह के बहुचर्चित आसिफ हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों को लेकर रविवार को महापंचायत का आयोजन, एसपी से मिलेंगे 101 लोग

फतेहाबाद: लॉकडाऊन में पुलिस ने खूब काटे चालान, मास्क न लगाने पर लोगों से वसूला जुर्माना

यमुनानगर: शिक्षा मंत्री का बयान, किसानों के हित में नहीं किसानों के खिलाफ काम कर रहे हैं किसान नेता

रेवाड़ी: अब मौसम की मार : तेज अंधड़ में टेंट क्षतिग्रस्त होने से धरने पर बैठे कई किसान चोटिल, चोटिल किसान नेताओं का बोर्डर पर ही तैनात चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया

चंडीगढ़: IMA और बाबा रामदेव के विवाद पर बोले हरियाणा के सीएम: कहा कि कोविड की महामारी के दौरान सभी पैथियों के विशेषज्ञ अपना अपना योगदान, उपचार के लिए एलोपैथी और आयुष दोनों का बेहद ही अहम योगदान

सिरसा/यमुनानगर: हरियाणा में दो जगह प्लाइवुड फैक्ट्रियों में लगी आग, लाखों का नुकसान, सिरसा और यमुनानगर में हुई आगजनी, फैक्ट्रियों में रखी मशीनें व प्लाई जलकर नष्ट

चंडीगढ़: सरकार के खिलाफ एनएचएम कर्मियों ने खोला मोर्चा:आंदोलन की योजना तैयार, 22 व 23 जून को होम आइसोलेशन में जाएंगे कर्मचारी, कल प्रदेश सरकार की संवेदना जगाने को करेंगे यज्ञ, रखेंगे मौन

अंबाला: मौसम अपडेट:आंधी-बारिश में 110 बिजली पाेल व ट्रांसफार्मर उखड़े, 60 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

सोनीपत: किसान आंदोलन के सहारे गुरनाम चढूनी ने अपना संगठन राष्ट्रीय स्तर का बनाया, अध्यक्ष भी खुद ही बने

रोहतक- सात जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन, सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी दुकानें : जिलाधीश

रेवाड़ी: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर में यूनिवर्सिटी कोर्ट की महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय: कोरोना में माता-पिता खो चुके विद्यार्थियों से फीस नहीं लेगा आईजीयू

बहादुरगढ़(झज्जर): कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे आंदोलनकारी किसान 5 जून को कारपोरेट भगाओ-खेती बचाओ दिवस मनाएंगे

पलवल: वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा विधायक को ज्ञापन, आउट सोर्स प्राइवेट कंपनी के तहत सरकारी स्कूलों में लगे वोकेशनल शिक्षकों को शिक्षा विभाग में शामिल करने की मांग

फतेहाबाद: कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर गांव भिरड़ाना, ढाणी चाननराम और धिड़ में शुरू होंगी मोहल्ला पाठशाला

चरखी दादरी: बबीता फौगाट को किसानों ने दिखाए काले झंडे, कार्यक्रम रद्द कर लौटीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 16 =