एक नजर
31 मई, 2021 सोमवार*
चंडीगढ़- हरियाणा में 7 जून तक लॉकडाउन बढ़ा:ऑड-ईवन फार्मूले पर सुबह 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक खुलेंगी दुकानें; रात 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा, 15 जून तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे*
चंडीगढ़: प्रदेश में बढ़ रहा ब्लैक फंगस का संक्रमण, मनोहर लाल बोले- केंद्र से मिलेंगे छह हजार इंजेक्शन*
चंडीगढ़- कोरोना अपडेट: हरियाणा में रविवार को कोरोना के 1,452 नए केस आये, कोरोना से 89 लोगों की मौत हुई, 3,370 लोग ठीक हुए*
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने की पांच बड़ी घोषणाएं, शहरी निकायों के मकान व दुकानों पर वर्षों से काबिज लोग बनेंगे मालिक*
अंबाला: माल ढुलाई से अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएगा रेलवे, पिछली बार बनाया था रिकार्ड, इस बार भी कसी कमर, वित्तीय वर्ष 2021-22 में रेल मंत्रालय ने देशभर के 17 जोन में 140 करोड़ टन ढुलाई का लक्ष्य निर्धारित किया*
फरीदाबाद: ब्लैक फंगस को लेकर ESIC मेडिकल कॉलेज में 75 बेड आरक्षित करने के आदेश, बढ़ रहे केस*
हिसार: महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज शुरू किया टेलीमेडिसिन सेंटर, घर बैठे मिलेंगी चिकित्सा सुविधाएं*
सभी तरह की लेटेस्ट विविध एवं शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें*
नूंह(मेवात): नूंह के बहुचर्चित आसिफ हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों को लेकर रविवार को महापंचायत का आयोजन, एसपी से मिलेंगे 101 लोग*
फतेहाबाद: लॉकडाऊन में पुलिस ने खूब काटे चालान, मास्क न लगाने पर लोगों से वसूला जुर्माना*
यमुनानगर: शिक्षा मंत्री का बयान, किसानों के हित में नहीं किसानों के खिलाफ काम कर रहे हैं किसान नेता*
रेवाड़ी: अब मौसम की मार : तेज अंधड़ में टेंट क्षतिग्रस्त होने से धरने पर बैठे कई किसान चोटिल, चोटिल किसान नेताओं का बोर्डर पर ही तैनात चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया*
चंडीगढ़: IMA और बाबा रामदेव के विवाद पर बोले हरियाणा के सीएम: कहा कि कोविड की महामारी के दौरान सभी पैथियों के विशेषज्ञ अपना अपना योगदान, उपचार के लिए एलोपैथी और आयुष दोनों का बेहद ही अहम योगदान*
सिरसा/यमुनानगर: हरियाणा में दो जगह प्लाइवुड फैक्ट्रियों में लगी आग, लाखों का नुकसान, सिरसा और यमुनानगर में हुई आगजनी, फैक्ट्रियों में रखी मशीनें व प्लाई जलकर नष्ट*
चंडीगढ़: सरकार के खिलाफ एनएचएम कर्मियों ने खोला मोर्चा:आंदोलन की योजना तैयार, 22 व 23 जून को होम आइसोलेशन में जाएंगे कर्मचारी, कल प्रदेश सरकार की संवेदना जगाने को करेंगे यज्ञ, रखेंगे मौन*
अंबाला: मौसम अपडेट:आंधी-बारिश में 110 बिजली पाेल व ट्रांसफार्मर उखड़े, 60 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं*
सोनीपत: किसान आंदोलन के सहारे गुरनाम चढूनी ने अपना संगठन राष्ट्रीय स्तर का बनाया, अध्यक्ष भी खुद ही बने*
रोहतक- सात जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन, सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी दुकानें : जिलाधीश*
रेवाड़ी: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर में यूनिवर्सिटी कोर्ट की महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय: कोरोना में माता-पिता खो चुके विद्यार्थियों से फीस नहीं लेगा आईजीयू*
बहादुरगढ़(झज्जर): कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे आंदोलनकारी किसान 5 जून को कारपोरेट भगाओ-खेती बचाओ दिवस मनाएंगे*
पलवल: वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा विधायक को ज्ञापन, आउट सोर्स प्राइवेट कंपनी के तहत सरकारी स्कूलों में लगे वोकेशनल शिक्षकों को शिक्षा विभाग में शामिल करने की मांग*
फतेहाबाद: कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर गांव भिरड़ाना, ढाणी चाननराम और धिड़ में शुरू होंगी मोहल्ला पाठशाला*
चरखी दादरी: बबीता फौगाट को किसानों ने दिखाए काले झंडे, कार्यक्रम रद्द कर लौटीं*