*28वें महावीर अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जुलाई तक करें अप्लाई*
*- विजेता को मिलेगा 10 लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह*
*एसडीएम रविंद्र मलिक ने दी जानकारी*
*बेरी(झज्जर ), 09 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
भगवान महावीर फाउंडेशन द्वारा 28वें महावीर अवार्ड के लिए चार क्षेत्रों क्रमश: अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा में आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। फाउंडेशन द्वारा चार क्षेत्रों क्रमश: अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा में पुरस्कार महावीर दिए जाने हैं, जिनमें प्रत्येक क्षेत्र में विजेता को 10 लाख रुपए, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम रविंद्र मलिक ने दी।
उन्होंने बताया कि इस अवार्ड के लिए गरीब तबके व समाज के लिए सेवाएं देने वाले संस्थान और लोग आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा के अवार्ड दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए विजेताओं का चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एमएन वेंकटाचालिहा की अध्यक्षता में न्यायपीठ द्वारा किया जाता है। प्रत्येक अवार्ड में 10 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र व एक स्मृति चिह्न दिया जाएगा। इसके लिए नागरिक 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। है। अवार्ड के लिए निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर डाक द्वारा भगवान महावीर फाउंडेशन, सियाट हाउस, 961, पूनमल्ली हाई रोड, पुरासावाल्कम, चेन्नई, तमिलनाडु-600084 अथवा ई-मेल nominations.bmfawards@gmail.com के माध्यम से भिजवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भगवान महावीर फाउंडेशन की वेबसाइट bmfawards.org/ पर लॉगिन कर सकते हैं।
………..
*आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हर रोज लगेगा समाधान शिविर*
*हर रोज सुबह 9 से 11 बजे तक लघु सचिवालय में लगेगा समाधान शिविर*
*पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का उद्देश्य*
झज्जर, 09 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हर रोज लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें पुलिस व अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस पहल के तहत, हर रोज सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक समाधान शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान डीसीपी, एडीसी, एसडीएम झज्जर, जनस्वास्थ्य, पंचायती राज और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में जनता की समस्याओं को सुना जाएगा व समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान करने में सहायक होगी। डीसी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने व आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। समाधान शिविर में आने वाले समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। सरकार ने प्रत्येक कार्य दिवस में समाधान शिविर का आयोजन करके लोगों की समस्याओं को दूर करने का उद्देश्य रखा है। सरकार का यह कदम आमजन को सुविधा प्रदान करेगा व बेहतर और समृद्ध समाज के निर्माण में सहायक रहेगा। सरकार निरंतर लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और समृद्धि को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस समाधान शिविर के माध्यम से सरकार लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का उद्देश्य रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशों के अनुसार जिला प्रशासन ने समाधान शिविर के आयोजन को लेकर तमाम तैयारी पूरी कर ली । डीसी ने कहा कि यह शिविर समस्याओं के समाधान में काफी कारगर साबित होंगे, क्योंकि एक ही समय में सभी अधिकारी एक स्थान पर मौजूद रहेंगे जिससे की समस्याओं के समाधान को लेकर विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य कर सकेंगे।