*जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुविधाएं परखीं*
*- जेल में स्वरोजगार के कोर्स करने वाले बंदियों व कैदियों को किया सम्मानित*
*झज्जर, 9 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय तेवतिया व सिविल जज सीनियर डिवीजन श्री विनय शर्मा, डीएलएसए के सचिव एवं सीजेएम श्री अरविंद कुमार बंसल ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में प्रत्येक बैरिक, रसोईघर का निरीक्षण किया गया व बंदियों और कैदियों की समस्याएं सुनते हुए जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने जेल सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिया कि जेल में प्रॉपर तरीके से सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिला कारागार झज्जर में कैदी व बन्दियों को पीएनबी के माध्यम से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा एसी एवं फ्रिज रिपेयरिंग कोर्स करवाया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के द्वारा स्वरोजगार के कोर्स करने वाले बन्दियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेशन ऑफिस अधीक्षक जसमेर सिंह, असिस्टेंट उमा दत्त, जेल अधीक्षक सेवा सिंह, उप अधीक्षक जंग शेर, अमित, पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर आदि जेल स्टाफ मौजूद रहा।