15 जअगस्त स्वंतत्रता दिवस पर लगाया गया रक्तदान शिविर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को झज्जर में शहनाई गार्डन के पास दा क्लब 777 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ झज्जर की विधायक व पूर्व मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल बतौर मुख्य अतिथि ने किया।
रक्तदान शिविर के आयोजक कांग्रेस नेता एवम प्रमुख समाजसेवी सुभाष गुर्जर ने बताया कि मुख्यातिथि गीता भुक्कल जी ने रक्तदाताओ को बैज लगाकर सम्मानित किया और सर्टिफिकेट भेंट किया ।
और कहा कि रक्तदान महादान है। खून की एक एक बूंद बहुमूल्य होती है । सभी डाक्टर टीम का भी धन्यवाद किया।
सुभाष गुर्जर ने बताया कि रक्तदान शिविरि को लेकर युवाओं में भारी उत्साह था और बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान से बड़ा पुण्य का कार्य स्वंत्रता दिवस के मौके पर अन्य कोई नही हो सकता। आज इस मौके पर मुख्य रूप से दलबीर भुक्कल,यादव सभा प्रधान वीरेंद्र दरोगा, पार्षद महावीर गुर्जर,पार्षद टेकचंद, पूर्व पार्षद नाहर सिंह यादव, देवेंद्र प्रधान,जिला पार्षद हरेंद्र सिलाना,सुनील जाखड़, विरेंदर कौशिक,शिशुपाल मलिक,जेपी कादयान, संतराम नंबरदार,संजय यादव,पप्पू पूर्व पार्षद, दीपचंद गुर्जर,सतीश गुर्जर, आजाद भदानी,अंकुश दुहन,रामअवतार गहलावत,दीपक प्रधान आदि मौजूद रहें।