–गणतंत्र दिवस पर श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक ने झज्जर में फहराया तिरंगा और परेड की सलामी ली[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
— शहीदी स्मारक पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को किया नमन
— स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं, शौर्य पदक विजेताओं, युद्ध वीरांगनाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित
झज्जर, 26 जनवरी। श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर झज्जर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड की सलामी ली, स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं, शौर्य पदक विजेताओं, युद्ध वीरांगनाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदार छात्रों को अपने ऐच्छिक कोष से अढ़ाई लाख रूपये बतौर पारितोषिक देने की घोषणा की। समारोह में पंहुचने से पहले मुख्य अतिथि ने शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया।
श्रम राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व की देश-प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अनगणित बलिदानियों की शहादत की बदौलत हमेंं गणतंत्र दिवस मनाने का यह गौरवशाली अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपने संबोधन में देश -प्रदेश की भूतपूर्व विकास यात्रा, समरसता, सामाजिक व सांस्कृतिक उत्थान का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। आज का यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढऩे के लिए साहस और प्रेरणा देता है। बाबा साहेब अंबेडकर और अन्य संविधान निर्माताओं द्वारा लिखे गए संविधान की बदौलत ही भारत आज एक महान गणराज्य देश कहलाता है।
अनूप धानक ने देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ा संघर्ष किया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्र शेखर आजाद और उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों के बलिदानों के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
श्रम राज्य मंत्री ने कहा कि कर्मठ किसानों-मजदूरों , कारीगरों तथा साईंसदानों ने दिन-रात एक करके देश को विकास की गति प्रदान की। आज हमारा भारत देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी प्रगति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा और अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में स्थापित हुआ है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों के फलस्वरूप 22 जनवरी, 2024 का सूरज देश में एक अद्भुत आभा लेकर आया है। इस दिन अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद से प्रतिदिन पूरे देश में उमंग और उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से देशवासियों को सदियों के धैर्य की धरोहर के रूप में श्रीराम का मंदिर मिला है। राम के इस काम में कितने ही लोगों ने त्याग और तपस्या की पराकाष्ठा दिखाई है। हम सब उन अनगिनत राम भक्तों के, उन अनगिनत कारसेवकों के और उन अनगिनत संत महात्माओं के भी ऋणी हैं।
मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की प्रगति के इस सफर में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेलों में नई ऊंचाइयों को छूआ है। हमारी कितनी ही नीतियों और योजनाओं का दूसरे राज्य अनुसरण कर रहे हैं। हरियाणा में सैनिकों व पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए ‘सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग‘ का गठन किया है। युद्ध के दौरान शहीद हुए हरियाणा के सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों के जवानों की अनुग्रह राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी है। इसी प्रकार, आई.ई.डी. बलास्ट में शहीद होने पर भी अनुग्रह राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। अब तक शहीदों के 367 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी प्रदान की गई है।
अनूप धानक ने कहा कि ‘सुशासन से सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 को ’संकल्प से परिणाम’ वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। गीता के कर्म के संदेश की इस पावन हरि की भूमि के इतिहास में धार्मिक असहिष्णुता और हिंसा का कोई स्थान नहीं रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के दर्शन के अनुरूप प्रदेश के सभी परिवारों का पहचान पत्र बनाया, जिससे पात्र परिवारों को घर बैठे ही सरकारी योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार ने एक लाख 10 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। आउटसोर्सिंग सेवाओं में युवाओं को ठेकेदारों के शोषण से बचाने के लिए ‘हरियाणा कौशल रोजगार निगम’ बनाया है। श्री अनूप धानक ने महिला उत्थान, खेल, शिक्षा, रोजगार, गरीब कल्याण ,सुशासन आदि का उल्लेख करते हुए इन क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
मुख्य अतिथि ने आह्वान करते हुए कहा कि देश के 75वें गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर हम अपनी महान सांस्कृतिक परम्पराओं और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलते हुए देश और प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ, खुशहाल और विकसित बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लें।
– इन विभागों की झांकियां रही शामिल
समग्र शिक्षा अभियान प्रथम, बहुतकनीकी संस्थान की द्वितीय और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की झांकी तीसरे स्थान पर रही इसके अतिरिक्त जिला सूचना,
जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, पुलिस , स्वास्थ्य , डीआरडीए, , मत्स्य, कृषि एवं किसान कल्याण, डीआईओ, जिला समाज कल्याण, खाद्य एवं आपूर्ति, आयुष, महिला एवं बाल विकास और डीएलएसए विभाग की झांकियों ने देश व प्रदेश सरकार की नीतियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया।
— परेड में महिला पुलिस की टुकड़ी रही प्रथम
परेड में महिला पुलिस की टुकड़ी पहले , सीनियर एनसीसी विंग दूसरे और जूनियर एनसीसी एवं प्रजातंत्र के प्रहरियों की टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त परेड में हरियाणा पुलिस (पुरुष) होम गार्ड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एसएफएस बिरधाना स्कूल के छात्रों बैंड की शानदार प्रस्तुति दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के छात्रों ने मास पीटी, डंबल और वैदिक कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान गाया।
–इन स्कूलोंं की रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास, जीएवी पाटौदा, गंगा इंटरनेशनल कबलाना, सवेरा स्कूल झज्जर, जेएनवी कलोई,एचआर ग्रीन
फील्ड झज्जर, आरईडी सीनियर स्कूल छुछकवास के छात्रों ने देशभक्ति से सरोबार मनोहारी प्रस्तुति दी
कार्यक्रम में पंहुचने पर मुख्य अतिथि श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक का डी सी कै प्टन शक्ति सिंह, एसपी डॉ अर्पित जैन, एडीसी सलोनी शर्मा, पूर्व मंत्री कांता देवी, राकेश जाखड़ प्रदेश प्रभारी पंचायती प्रकोष्ठ, मास्टर राजीव दलाल जिप वाइस चेयरमैन, अजय गुलिया जहांगीरपुर, सुनीता चौहान, सतबीर मैनेजर, वरुण ग्रेवाल,मिंटू ठेकेदार, हुकमचंद चेयरमैन ब्लॉक समिति, संजय दलाल, जिला पार्षद, केशव सिंघल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। प्रशासन की ओर से डीएमसी जगनिवास, सीईओ जिप डॉ सुभिता ढ़ाका, एसडीएम विशाल, डीआरओ प्रमोद चहल, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, मास्टर महेंद्र सिंह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।