*13 मार्च को आयोजित जिला स्तरीय आउटरीच कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से करेंगे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद*
*-शाम 04 बजे लघु सचिवालय सभागार में आयोजित होगा जिला स्तरीय आउटरीच कार्यक्रम*
*झज्जर, 12 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि बुधवार 13 मार्च को शाम 04 बजे लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
डीसी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, नमस्ते योजना, आयुष्मान योजना, पीएम दक्ष, अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के लाभार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर एक रजिस्ट्रेशन काउंटर भी स्थापित किया जाएगा ताकि कार्यक्रम में आने वाले लाभार्थियों का डाटा तैयार किया जा सके।