ग्रीन बेल्ट पर बनी अवैध इमारतों पर राज्य सरकार कर रही सख्त कार्रवाई – मुख्यमंत्री. लाईव हरियाणा जयपाल लाम्बा – – – – – – – –

अब तक सरकार के पास 1500 से अधिक ऐसी चिह्नित इमारतों की जानकारी उपलब्ध, कई इमारतों को किया जा चुका ध्वस्त – मनोहर लाल

राज्य में अनुसूचित सड़कों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर ग्रीन बेल्ट पर बनी अवैध अनधिकृत इमारतों के निर्माण के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे मुख्यमंत्री

प्रश्नकर्ता विधायक के पास यदि ऐसी इमारतों की और भी कोई जानकारी है, तो वह सरकार को दें, सरकार द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी- मुख्यमंत्री

हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के बैनर तले आज हजारों की संख्या में सरपंचों ने विधानसभा घेराव को किया कूच।

पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा रोका गया।

भारी पुलिस फोर्स तैनात।

वज्र वाहन भी तैनात।

अपनी मांगों को लेकर सरपंचों ने विधानसभा घेराव को किया है कूच।


हिसार

ADGP श्रीकांत जाधव का बड़ा एक्शन हांसी जमीन में मिली मूर्ति को पिंघलवा कर बनवाए 8 बिस्केट हांसी CIA-2 सस्पेंड, पर्चा दर्ज के आदेश
झज्जर

रेल ऑर्बिटल कॉरिडोर की अधिग्रहित जमीन का मामला
: मुआवजा बढ़ाए जाने को लेकर किसानों ने दिखाई गांधीगिरी
: झज्जर में डीसी के माध्सम से पीएम और सीएम को भेजा फूलो का गुलदस्ता
: पुलिस कर्मियों को भी फूल देकर किया गांधीगिरी सत्याग्रह
: अधिकारियों को बताया सुपर सीएम,सरकार की कब्र खोदने का काम कर रहे है अधिकारी
: अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दस करोड़,अलग हाईकोर्ट,मैट्रो विस्तार सहित
अनेक है किसानों की मांगें
: गांधीगिरी से समाधान नहीं होने पर किसानों ने दी हरियाणा कॉल की चेतावनी
कहा: रेल और रोड़ करेंगे जाम,रोक देंगे दिल्ली और हरियाणा का पानी
: मांडौठी टोल से ट्रैक्टरों में सवार होकर झज्जर प्रशासन से मिलने
पहुंचे थे सैकड़ों किसान

सरपंचों के प्रदर्शन का मामला ,

प्रदर्शनकारी सरपंचों की ओर से पंचकूला हाउसिंग बोर्ड रोड किया गया ख़ाली

हरियाणा सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष रणबीर समैण ने कहा 5 दिन बाद फिर से करेंगे बड़ा आंदोलन

सभी प्रदर्शनकारी धरने से वापस लौटे

उपायुक्त के साथ बातचीत के बाद वापस लौटे सभी प्रदर्शनकारी सरपंच
चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण की हुई शुरुआत

सदन की कार्यवाही शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुई

राज्यमंत्री संदीप सिंह सदन की कार्यवाही में पहुंचे

संदीप सिंह बजट सत्र के पहले चरण में अनुपस्थित रहे थे।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन की कार्यवाही में शोक प्रस्ताव

सीएम ने शोक प्रस्ताव सदन में रखा

सीएम ने विधानसभा के पूर्व सदस्य भूपेंद्र चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

7 मार्च को हुआ था भूपेंद्र चौधरी का निधन

अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर भी सीएम ने शोक प्रस्ताव के ज़रिए शोक व्यक्त किया

वीर शहीदों के निधन पर भी सीएम ने शोक जताया।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी विधानसभा के पूर्व सदस्य भूपेंद्र चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

हुड्डा ने कहा भूपेंद्र चौधरी का निधन 7 मार्च को हुआ था और वे उनके साथ विधायक सदन में रहे हैं

हुड्डा ने अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर भी शोक जताया

भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीर शहीदों के निधन पर शोक व्यक्त किया और नमन किया

सदन में मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल शुरू हुआ

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल

कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौंककर ने समालखा में नेशनल हाई-वे के साथ के सर्विस रोड़ की खस्ता हालत का सवाल रखा

छौक्कर ने कहा सर्विस रोड की बुरी हालत के कारण हादसे हो रहे है लोग काफ़ी परेशान है

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा सर्विस रोड़ का काम 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा

धर्म सिंह छौक्कर ने समालखा में PWD का रेस्ट हाउस बनाने की भी मांग की

कांग्रेस विधायक मेवा सिंह ने सिंचाई और जल संसाधन विभाग से कुरूक्षेत्र से झांसा रोड तक कुल पुलों की संख्या को लेकर सवाल रखा

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कुल पुल जो बने है उनकी संख्या सदन में दी

मेवा सिंह ने कहा अवैध तरीक़े से पुल बनाए गए है जिसके कारण जलभराव हो रहा है लोग परेशान है

अवैध कॉलोनी काटने वालों ने गलत पुल बनाए हुए हैं इनको हटाया जाए

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कई पँचायत के प्रस्ताव है जो चाहते है उन पुल को वैध किया जाए

दलाल ने कहा ये पुल 2010 से पहले के बने हुए है औऱ इनकी वजह से पानी नही रहता है

सीएम ने कहा अगर पानी पुल के कारण रुक रहा है तो इसकी जांच करवा ली जाएगी

सीएम ने कहा 9 पुल में से 8 पुल पूर्व क सरकार में बने हैं केवल एक पुल बाद में बना हुआ है

मेवा सिंह ने कहा पुल अवैध बने हुए कोई मंजूरी इनके लिए नही ली गई है।

चंडीगढ़ ब्रेकिंग

कांग्रेस विधायक मामन खान ने कुरेशी जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने को लेकर सवाल रखा

राज्यमंत्री ओपी यादव ने कहा कुरेशी जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने का मामला पिछड़ा वर्ग आयोग में विचाराधीन है

मामन खान ने कहा कुरैशी जाति को बीसी-ए में शामिल करने की मांग की


इनेलो विधायक अभय चौटाला ने प्रदेश में किसानों के कर्ज को लेकर सवाल रखा

सहकारी बैंक और ग्रामीम बैंक से किसानों के कर्जे को लेकर अभय चौटाला ने सवाल पूछा

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने 31-03-2023 तक के किसानों के सहकारी बैंक की कर्ज की जजानकारी दी

सहकारी अपेक्स बैंक में 3 लाख 6 हज़ार 127 किसान है औऱ इन पर 2932 करोड़ कर्ज है

अभय चौटाला ने कहा प्रदेश के सभी बैंक से किसानों के कर्जा कितना है उसकी जानकारी दी जाए

सीएम ने कहा सहकारिता मंत्री सिर्फ़ सहकारी बैंक के कर्ज की जानकारी देंगे

सीएम ने कहा अगर निजी बैंक से किसानो कर्ज की जानकारी लेनी है तो वित्त मंत्री से सवाल पूछे

किसानों के कर्ज पर सदन में सत्तापक्ष-विपक्ष की तीख़ी नौक-झौंक

सदन में सीएम ने कहा सवाल जो पूछा गया है क्या सहकारिता मंत्री बताएं ऐसे में उसका जवाब दिया गया है।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन में प्रश्नकाल

बीजेपी विधायक सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविधालय का निर्माण कार्य को लेकर सवाल पूछा गया

इस पर स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही विश्वविद्यालय का काम शुरू हो जाएगा

94 एकड़ में गाँव मे जमीन लेकर दी टेंडर का अंतिम रूप कब दिया जाएगा- सुभाष सुधा

एक कमेटी का गठन किया है जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा- कमल गुप्ता

कांग्रेस विधायक बिशन लाल सैनी का सवाल उनके हलके के अंतर्गत किये जाने वाले विभिन्न कार्य कब तक पूरे होगे

स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता का जवाब

नगर निगम रादौर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कुल 20 कार्य है रशोई घर, शौचालय चार दिवारी आदि का काम अधूरा है

इन कामो को पूरा करने की संभावित तिथि 20 सितंबर 2023 है।

चंडीगढ़ ब्रेकिंग

किसानों के कर्ज को लेकर पूछे गए सवाल पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर अभय वॉकआउट किया

  • अभय ने कहा मैं स्पीकर की इंस्टक्शन से भी नाराज हूं। चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

अभय ने कहा कि मेरा सप्लीमेंट्री है कर्ज के चलते कितने किसानों ने आत्महत्या की है

उनकी आत्महत्या करने के बाद क्या कर्ज माफी की कोई योजना है तो बताएं

सीएम ने कहा कि मरने वाले किसानों की जानकारी अभी नही दी जा सकती

इसकी जानकारी गृह विभाग से जुड़ी है

स्पीकर ने कहा कि 15 दिनों में जवाब लिखित में भेज दिया जाए

अभय ने कहा कि मैं इस जवाब से संतुष्ठ नही हूँ

इसके लिए वॉक आउट कर रहा हूँ

अभय चौटाला ने किया वॉक आउट

चंडीगढ़ ब्रेकिंग

अभय ने कहा मैं स्पीकर की इंस्टक्शन से भी नाराज हूं।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन में प्रश्नकाल

कांग्रेस विधायक जयवीर सिंह ने पूछा खरखौदा में खेतो से पानी की निकासी को निकालने को लेकर सवाल

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने दिया जवाब जमा पानी पहले ही निकाला जा रहा है

बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में 146.70 लाख की राशि 5 योजनाएं स्वीकृत की गई है

बीबी बत्रा ने पूछा अवैध अन अधिकृत इमारतों पर कार्यवाही का सवाल

बीबी बत्रा ने कहा राजमार्गो पर 2434 बिल्डिंग ग्रीन बैल्ट में बनी है

बत्रा ने कहा कि कब तक चलता रहेगा ?

कृषि मंत्री ने कहा 1722 अवैध हमने डिडेटक 1523 को शो कॉज नोटिस दिया , 99 एफआईआर दर्ज की है

कृषि मंत्री ने कहा अवैध निर्माण में जानकर 3 साल का डाटा मांग है पिछले सालों का डाटा मांगते तो सच्चाई सामने आ जाती , आपके समय मे बनी अवैध निर्माण पर हमने कार्रवाई की है

बत्रा ने कहा अवैध निर्माण से गलत मैसेज जाता है , अगर अवैध निर्माण को नही रोक सकते तो फिर भृष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की बात नही करनी चाहिए

बत्रा ने कहा किस की शय पर बनी है उस अधिकारी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए जिनके समय मे बनी है

कृषि मंत्री ने कहा हम किसी भी गलत काम करने वालों को छोड़ते नही

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा मेरा सवाल एक है

एक सवाल किया कब तक कार्रवाई करेंगे , पहले क्या था अब क्या नही था इससे क्या मतलब है

हुड्डा ने कहा अब अगर कहा आपके राज में क्या हुआ तो इसका तगड़ा जवाब दे दूंगा

सीएम ने कहा जितनी प्रोपर्टी चिन्हित की है इसकी पूरी जानकारी जवाब में है

सीएम ने कहा जिनको नोटिस दिया है उसका जवाब आएगा इसका एक प्रोसेस है

हुड्डा ने कहा कि 2400 बत्रा ने बताई है आप 1500 कह रहे है बाकी 900 पर कब कार्रवाई होगी ये बता दें

सीएम ने कहा आप हमें और डिटेल दे दें हम कार्रवाई कर देंगे


बीजेपी विधायक लक्ष्मण यादव ने सवाल ने पूछा कि जाटूवाला विश्वविद्यालय के भवन का शिलान्यास कब होगा

हायर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा यह विवादित जमीन थी जल्द ही इसको चालू करेगे

जितना पैसा आया है इससे इसका शिलान्यास ही करवाये- लक्ष्मण यादव

प्रश्न का उत्तर सही आना चाहिए मंत्री मूलचंद शर्मा- ज्ञान चंद गुप्ता

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही ख़त्म हुई

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन में शून्यकाल की कार्यवाही शुरू हुई

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन में शून्यकाल

कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने स्वतंत्रता सैनानी मातुराम के नाम बने पार्क की हालत ख़स्ता है

भुक्कल ने कहा उनके क्षेत्र में पुराना बस स्टैंड है उस जगह आवारा पशु घूमते हैं

भुक्कल ने कहा इस जगह आवारा लोग घूमते है जिससे आपराधिक गतिविधि बढ़ रही है

भुक्कल ने कहा चुने हुए सरपंचो और पंचों पर लाठीचार्ज किया गया है


भिवानी से बीजेपी विधायक घनश्याम सरार्फ ने कहा बजट में सभी वर्ग को ध्यान रखा गया है इसके लिए सीएम का आभार जताता हूँ

घनश्याम सर्राफ ने कहा सुंदर ब्रांच से नहरों में पानी पूरा दिया जाए

मेरे क्षेत्र की जो सड़के और अन्य मांग है वो मैने लिखित में दी है उन्हे पूरा किया जाए।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन से कांग्रेस ने किया वॉक आउट

संदीप सिंह के मामले में विधानसभा अध्यक्ष तर्क पर कांग्रेस का ऐतराज

सीएम ने कहा सदन की कार्यवाही से इस चर्चा को हटाया जाए

स्पीकर ने कहा इस विषय पर जो बातचीत हुई है उसको कार्यवाही से निकाल दिया जाए।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन में प्रश्नकाल

जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि 25 करोड़ की सड़कों के काम विधायक करवा सकते है लेकिन जिनके यहां पर लेंथ ज्यादा है उनके लिए अधिक होनी चाहिए राशि

ईश्वर सिंह ने कहा माइनारों की बात करता हूँ , पँजाब से पानी आता था , पँजाब में पानी रोक लिया , पटियाला के डीसी को बुलाकर पूछा जाए पानी क्यों रोक लिया गया , इसका हल निकालना चाहिए

हमारे यहां 32 रूटों पर बसों को बन्द कर दिया गया , बसों की कमी का हवाला देकर बसें बन्द की मगर अब बसों की संख्या बढ़ी है , आधे रूट फिर शुरू करवाएं


बीजेपी विधायक बिशम्बर बाल्मिकी ने अपने क्षेत्र के रतेरा गांव में टेल पर पानी पहुंचाने की मांग की

बवानीखेड़ा में महिला कॉलेज बनाने की मांग सदन में रखी

बवानीखेड़ा को उप मंडल का दर्जा दिए जाने के लिए सीएम का आभार जताया– बिशम्बर बाल्मिकी

बीजेपी विधायक निर्मल रानी ने सरपंचों के साथ सीएम की बैठक हुई और जो समाधान निकाला उसके लिए आभार जताया

निर्मल रानी ने कहा गनौर में सरसों का ख़रीद शुरू करने के लिए कृषि मंत्री और सीएम का आभार जताया

निर्मल रानी ने गनौर में बस स्टैंड नया बनाने और स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने की मांग की

निर्मल रानी ने सीवरेज और सड़क मुद्दा भी सदन में रखा


चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन की कार्यवाही में शून्यकाल

बीजेपी विधायक मोहनलाल बड़ौली में राई विधानसभा क्षेत्र के सदन में रखी

मोहनलाल बडोली ने सरपंचों और पंचों का मानदेय बढ़ाने के लिए सरकार का आभार जताया


कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने शून्यकाल के दौरान अपने क्षेत्र के रोड़ को बनाने की मांग की

कुलदीप वत्स ने कहा अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर धरना डेढ़ साल से चल रहा है सरकार उनकी बात सुने

कुलदीप वत्स ने क्लर्कों का भत्ता बढ़ाए जाने की मांग की

खेल स्टेडियमों में जो ग्राउंड मेन है उनको भी कौशल निगम के साथ जोड़ा जाए

2016 में जो आरक्षण आंदोलन हुआ उसमें कुछ बच्चे फसें है उनको सरकार राहत दें।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन में राज्यमंत्री संदीप सिंह की मौजूदगी पर कांग्रेस ने जताया विरोध

कांग्रेस विधायक आफताब अहमद औऱ गीता भुक्कल ने कहा सरकार बताएं इनको क्लीन चिट मिल गई है क्या सरकार बताएं

रघुबीर कादियान ने कहा ये मंत्री जवाब दें

नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा सीएम ने इनसे विभाग वापिस लिया था

हुड्डा ने कहा विभाग लिया गया या दिया गया इस पर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए

स्पीकर ने कहा मैं सदन में पूर्व में इस तरह के मामले हुए उनकी जानकारी पढ़ देता हूँ

हुड्डा ने कहा आप पढ़ दीजिए जानकारी हमें कोई दिक्कत नही हैं

स्पीकर ने कहा कई बार पहले भी सदस्यों पर आरोप लगें है बाद में क्लीन चिट मिली है।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन में शून्यकाल

कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने अपने क्षेत्र की सड़को की हालत का मुद्दा उठाया

राव दान सिंह कहा हाऊसिंग बोर्ड में कुछ लोगों से बुकिंग राशि ली गई लेकिन कई साल हो गए मकान नही मिले हैं

राव दान सिंह ने क्लर्कों के पे-ग्रेड की समस्या को सरकार ठीक करें

PWD रेस्ट हाउस महेंद्रगढ़ में बनाने की मांग रखी– राव दान सिंह

राव दान सिंह ने महेंद्रगढ़ में रोडवेज की बस का सब डिपो बनाने की मांग भी की

शून्यकाल जारी

बीजेपी विधायक लीलाराम गुर्जर ने सरपंचों की पावर 5 लाख करने के लिए सीएम का धन्यवाद किया

लीला राम गुर्जर ने उनके क्षेत्र में 22 करोड़ की लागत से बनी एक सड़क के लिए सरकार का आभार जताया

लीला राम गुर्जर ने सजूमा गांव के पीएचसी की बिल्डिंग बनाने की मांग की

क्योड़क गांव में PHC को अपग्रेड करके CHC बनाया जाए–लीला राम गुर्जर

क्योड़क में मंजूर लुवास के सेंटर को जल्द पूरा किया जाए


बीजेपी विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आयुष्मान कार्ड की तरह चिरायु कार्ड शुरू करने के लिए सीएम का धन्यवाद किया

नरेंद्र गुप्ता ने कहा परिवार पहचान पत्र के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उनका हक मिला है

नरेंद्र गुप्ता ने कहा सीएम ने चार साल पहले जो अनाधिकृत क्षेत्र में MSME उनको राहत देने का ऐलान किया था

नरेंद्र गुप्ता ने कहा इस मामले में जो सर्वे हुआ है उस आधार पर राहत दी जाए

नरेंद्र गुप्ता ने कहा उपरगामी पुल उनके क्षेत्र में एक बनना है उसको जल्दी बनाया जाए

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

शून्यकाल जारी

निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने सरकार के सबका साथ सबका विकास के नारे पर सवाल उठाया

महम में महिला कॉलेज की लगातार मांग कर रहा हूँ सरकार कोई कार्रवाई नही कर रही है

प्रदेश में गायों की दुदर्शा है औऱ वोट लेने के लिए गाय की बात होती है

बलराज कुंडू ने अपने क्षेत्र की कई समस्याओं को सदन में रखा

सरपंच छोटी सरकार है लेकिन उन पर लाठीचार्ज किया गया और सरकार ने उन्हें दोफाड़ किया है

बलराज कुंडू ने कहा ये छोटी सरकार अपने अपमान का बदला इस बड़ी सरकार से चुनाव में लेगी।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

बीजेपी विधायक प्रमोद विज ने पानीपत में हुए विकास कार्यो के लिए सीएम का धन्यवाद किया।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

कांग्रेस विधायक अमित सिहाग ने अमृता देवी पुरस्कार शुरू करने की मांग की

कालुआना खरीफ़ चैनल को काटा जा रहा है– अमित सिहाग

कई बड़े गांवो को छोड़कर सरकार में बैठे एक परिवार के फ़ायदे को लेकर कालुआना खरीफ को काटा जा रहा है– अमित सिहाग

डबवाली क्षेत्र में 2 साल का ख़राब फसलों का मुआवजा बकाया है– अमित सिहाग

चंडीगढ़ ब्रेकिंग

सदन की कार्यवाही दोपहर भोजन के लिए 2:15 बजे तक स्थगित हुई

सदन में शून्यकाल खत्म हुआ

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन में लॉक डाउन के दौरान हुए शराब घोटाले को लेकर अभय चौटाला के मंजूर हुए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई

इसी से जुड़ा प्रस्ताव होने के कारण कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा भी इसमें चर्चा कर सकेंगे

सदन में लॉकडाउन के दौरान शराब घोटाले के लिए गठित एसआईटी की रिपोर्ट की स्तिथि से सम्बंधित ध्यानाकर्षण पस्ताव पर चर्चा शुरू

अभय चौटाला ने कहा अभी तक रिपोर्ट को सार्वजनिक नही हुई है और रिपोर्ट सामने ना आने के चलते गहरा सौक है

इसी दौरान अभय चौटाला ने कहा मैनें प्रश्नकाल में किसानों के कर्ज का सवाल कृषि मंत्री से पूछा था जबकि जवाब अन्य मंत्री ने दिया ये गड़बड़ कैसे हुई

स्पीकर ने कहा इसकी जानकारी ली जाएगी और आपको सूचना दी जाएगी।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दे रहे है जवाब

लॉक डाउन में हुए शराब घोटाले की जांच के लिए गठित एसआइटी की रिपोर्ट को लेकर सदन में हुआ है ध्यानाकर्षण प्रस्ताव मंजूर।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

अभय सिंह चौटाला के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जवाब

इस मामले में 27 पुलिस कर्मचारियों खिलाफ कार्रवाई की गई है

एक्साइज विभाग के 7 कर्मचारियों के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की गई है

सरकार ने सभी डिस्टलरीज में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी किए है हेड क्वार्टर चंडीगढ़ से मॉनिटरिंग कर सकते हैं

340 करोड रुपए का जुर्माना वेंडर पर लगाया गया है

जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ कानून में सख्त प्रावधान किए गए हैं उम्र कैद तक की सजा निर्धारित की गई है।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

सदन में बजट पर चर्चा जारी

कांग्रेस विधायक बीबी बतरा ने कहा यह बजट खोखला हरियाणा है

पुरानी बोतल में नई शराब डाली गई है , पूरे प्रदेश को कर्जे में डूबा दिया गया

पिछला बजट 1 लाख 77 हजार करोड़ था जिसे सरकार खर्च नही कर पाई बाद में 12 प्रतिशत की वृद्धि बताई गई

2022-23 के बजट के मुकाबले 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा 500 के करीब मौतें शराब के चलते आई है वो गलत है

पानीपत और सोनीपत में 4 लोगों जहरीली शराब से नही , केमिकल पीने से मौत हुई थी

परमिट जारी हुए है उसमें चार्जशीट भी हुई है

2020 में हमारा 6200 करोड़ का रेवेन्यू था उसमें 9600 करोड़ तक पहुँच चुके है

कलारामचंद्रन की रिपोर्ट में अलग 14 एफआईआर थी सभी पर अलग अलग रेकमेडेशन की गई थी , जितने पुलिस कर्मियों की कमी थी उनके खिलाफ़ कार्रवाई हो चुकी है

खरखौदा में पुलिस की कस्टडी में थी शराब

दुष्यंत चौटाला ने पुलिस और आबकारी विभाग के जिन कर्मचारियो के खिलाफ कार्रवाई हुई उसकी जनाकारी दी

अभय ने कहा कि विजिलेंस जांच क्यों करवाई गई ?

सीएम ने हाउस में कहा था कि इसकी जांच हम करवाएंगे

मुख्यमंत्री का जवाब कहा जांच की रिपोर्ट आएगी तो हम कार्रवाई करेंगे

जब किसी को जांच दी जाती है तो समय भी दिया जाता है।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

अभय चौटाला ने कहा मेरे प्रस्ताव में बहुत सी चीजें ऐसी है जिनकी जानकारी नही दी गई

एसआईटी की रिपोर्ट को अभी तक सार्वजनिक क्यों नही किया गया

विजिलेंस की टीम का गठन हुआ था उसने रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी थी उसकी रिपोर्ट अभी तक क्यों नही आई

चीफ सेक्टरी की एक कमेटी बनाई , वो रिपोर्ट भी अभी तक नही आई

अभय चौटाला ने कहा कि जिनको चार्जशीट किया उनके खिलाफ क्या कार्यवाही हुई इसकी भी जानकारी नही दी गई

शराब के परमिट लोकडाउन में जारी किए गए

1-1 परमिट पर कई शराब के ट्रक निकाले गए , हरियाणा ही नही हरियाणा से बाहर भी इस शराब को बेचा गया

यह छोटा घोटाला नहीं है बहुत बड़ा इशू है इसमें बहुत सारे बड़े लोग शामिल हैं इसलिए मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए

जिन लोगों को शराब घोटाले में चार्जशीट दिया गया गई है, उन पर क्या कार्रवाई की गई

सरकार ने अपने जवाब में नहीं बताया है

लोक डाउन के दौरान कोई भी औद्योगिक गतिविधि नहीं चल रही थी तो ऐसे में परमिट कैसे जारी किए गए

सीएजी की रिपोर्ट में भी 106 करोड़ घाटा हुआ है

कैग की रिपोर्ट में बताया गया कि 106 करोड़ की चपत लगाई गई इसका जवाब नही दिया गया

अभय चौटाला ने कहा कि 2011-12 में डिशटलरी में कैमरे लगाकर निगरानी लगाने के लिए कहा था लेकिन कहाँ है वो कैमरे ?

अभय ने कहा एसआईटी और विजिलेंस कमेटी की रिपोर्ट क्यों नही जारी की जा रही ?

कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा एक्साईज का 2020-21 में 6788 का रेवेन्यू आया जबकि 20021-22 में 7936 का रेवेन्यू आया

घोटाला हुआ कमेटियों में समय खराब नही होना चाहिए , दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए

एनवी डिशलरी को आज तक विजिट करने की अनुमति नही दी गई

नीरज शर्मा ने शेयर के ज़रिए सरकार पर सवाल खड़े किए।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

बजट पर चर्चा जारी

बीबी बत्रा ने कहा 64 हजार करोड़ का कर्जा ले लिया , इस प्रदेश को कहां लेकर जाएंगे

पिछली बार 53 हजार करोड़ का कर्जा लिया था

58 हजार करोड़ रेवेन्यू डेफिसेट है , इस तरीके से सरकार चलानी है तो कोई भी चला लेगा सरकार

बत्रा ने कहा कि 2022-23 में रेवेन्यू डेफिसेट 9973 करोड़ प्रपोज किया था जबकि 18 हजार पर टिके

जब हम सरकार से गए तो देनदारी 1 लाख 109 थी जबकि हम 70 हजार 900 करोड़ कर्जा छोड़कर गए थे

285 प्रतिशत कर्जा आपने फालतू लिया

2014 में कर्जा 70 हजार 941 करोड़ था

आज 2 लाख 86 हजार करोड़ पर खड़े है

रूरल डेवलमेंट में 2022-23 में 2422 करोड़ किया था बजट पास 800 करोड़ ही खर्च किया

बत्रा ने कहा अर्बन लोकल बॉडी में 2500 करोड़ था 980 रिवाइज एस्टीमेट आया

बत्रा ने कहा आप बजट रखते है लेकिन पैसा खर्च नही करते।

चण्डीगढ ब्रेकिंग

नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विधानसभा की मीडिया गैलरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस

शराब घोंटले पर लगाये गए कालिंग अटेंशन में जो जवाब आये इससे यह सिद्ध हो गया बहुत बड़ा घोटाला हुआ है

इसकी जांच सीबीआई या हाई कोर्ट के जज को देनी चाहिए

ओल्ड ऐज पेंशन स्कीम लागू करनी चाहिए

सरपँच आज भी आये हुए है तुरंत ई-टेंडरिंग को वापिस लेकर सरपंचो कों कानूनी अधिकार देने चाहिए

मंत्री संदीप सिंह पर एफआईआर दर्ज है अगर संदीप सिंह से महकमे वापिस लिए है तो उनका उसका स्पश्टीकरण देंना चाहिए

मोरल ग्राउंड्स पर संदीप सिंह को इस्तीफा देना चाहिए विपक्ष ने जूनियर महिला कोच का पूरा तरीके से साथ देने का काम किया गया

शराब घोंटले और बात करने से सरकार बचती है, जवाब से बिकुल भी संतृष्ट नही है

ई-टेंडरिंग पर सरकार का सरपंचो को लेकर गलत फैसला है। पंचायत को पंगु बनाने केलिए सरकार द्वारा यह काम किया गया है।

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में दी जानकारी

भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरे के लिए 450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को दिए गए पैसे- मुख्यमंत्री

डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में पैसा पहुंचा रही सरकार – मनोहर लाल

वित्त वर्ष 2023-24 के बजट अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे मुख्यमंत्री

विपक्ष द्वारा भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरे की फसल का पैसा किसानों के खातों में नहीं पहुंचने की उठाई थी बात

मुख्यमंत्री ने दस्तावेज पर सदन में स्पष्ट किया कि दस्तावेज में दर्ज के खाते में भेजे जा चुके हैं 13,574 रुपये

चण्डीगढ़ ब्रेकिंग

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की आज की कार्यवाही खत्म है

सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित

हरियाणा के हिसार में सोने के लालच में पुलिस की CIA टीम ने रचा खेल

ADGP श्रीकांत जाधव ने किया अपने डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के खेल का भाड़ाफोड़

यूपी के मजदूर से हांसी सीआईए पुलिस टीम ने कब्जे में ली प्राचीन मूर्ति

सोने के लालच में मूर्ति पिंघलवाकर बनवाए बिस्किट

मजदूर ने एडीजीपी को दी थी शिकायत ,बेशकीमती मूर्ति छीनने के लगाए थे आरोप

एडीजीपी ने करवाई डीएसपी स्तर के अधिकारी से जांच , जांच में पुलिस कर्मचारियों की मिली गड़बड़

एडीजीपी ने सीआईए इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नितिन समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 6 =