भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी-20 सीरीज में सिर्फ 50% दर्शकों को ही मैदान पर एंट्री मिलेगी। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 1 लाख 32 हजार क्षमता वाले इस स्टेडियम में अधिकतम सिर्फ 66 हजार दर्शक मैच देख पाएंगे। टेस्ट सीरीज में भी दर्शकों को लेकर यही नियम रखे गए थे।

GCA के उपाध्यक्ष ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने को कहा
पांचों टी-20 मैच मोदी स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। GCA के मुताबिक इस दौरान सरकार के SoP का भी पालन किया जाएगा। GCA के उपाध्यक्ष धनराज नथवानी ने कहा कि सिर्फ 50% टिकट ही ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से उपलब्ध रहेंगे। साथ ही पूरे स्टेडियम को सैनिटाइज करवाया गया है। यहां कोविड गाइडलाइंस का अच्छे से पालन करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =