*ॐ श्रीगणेशाय नम:
*शुभप्रभातम् जी
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*
*आज दिनांक 👉
*27 जुलाई 2021*
*मंगलवार*
*नई दिल्ली अनुसार
*🇮🇳शक सम्वत-* 1943
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी-26:30 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा-10:14 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* बव.-14:38 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शोभन-21:09 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:39
*🌄सूर्यास्त-* 19:15
*🌙चन्द्रोदय-* 21:51
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ-28:33 तक
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 15:51 से 17:33
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 श्रावण बदी चतुर्थी 26:30 तक पश्चात् पंचमी शुरु , संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , अंगारकी चतुर्थी व्रत ,भौम व्रत ,मंगलागौरी व्रत प्रारम्भ , मंगलागौरी दुर्गा पूजा , संकटमोचन में हनुमद् – दर्शन ,श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन काशी में , कुमारयोग 26:29 से , पंचक जारी ,श्री प्राणनाथ परमधाम गमन दिवस , डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस , अभिनेता अमजद खान स्मृति दिवस व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 श्रावण बदी पंचमी 26:51 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री नागपंचमी व्रत (मरूस्थल व बंगाल ) , भैया / मौना पंचमी ,शुक्र पूर्वाफाल्गुनी में 12′:00 पर , कुमारयोग 10:45 तक , पंचक जारी , इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी जयन्ती , श्री काजी लेण्डुप दोर्जी स्मृति दिवस , श्री डोनकुपर रॉय स्मृति दिवस , विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस व विश्व हेपेटाइटिस दिवस।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*राजानं प्रथमं विन्देत्*
*ततो भार्यां ततो धनम्।*
*राजन्यसति लोकस्य*
*कुतो भार्या कुतो धनम्।।*
*अर्थात्👉*
_मनुष्य पहले राजा को प्राप्त करे। उसके बाद पत्नी का परिग्रह और धन का संग्रह करे। लोकरक्षक राजा के न होने पर कैसे भार्या सुरक्षित रहेगी और किस तरह धन की रक्षा हो सकेगी।_
🌹
*27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1586 – सर वॉल्टर रालेह वजींनिया से लंदन में तंबाकू लाने वाले व्यक्ति बने।
1655 – नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1709 – सम्राट इम्पेरर नाकमिकादो जापान के सिंहासन पर बैठे।
1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1714 – ब्रिटिश रानी ऐनी ने प्रीमियर रॉबर्ट हेली को खारिज किया।
1720 – रूसी नौसेना की दूसरी महत्वपूर्ण जीत – गेंग्मम की लड़ाई।
1724 – पीटर द वाइल्ड बॉय ‘हनोवर में हैवेनसेन के पास पकड़ा गया।
1772 – तीन बड़ी शक्तियों रुस, ऑस्ट्रिया और फ़्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने विदेश मामलों के विभाग द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना की।
1795 – स्पेन और फ्रांस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1836 – दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना हुई।
1844 – आग ने चार्लोट और उत्तरी केरोलिना के अमेरिकी टकसाल को नष्ट कर दिया।
1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर हुआ, जिसमें 40 हजार लोगों की मौत हुई।
1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।
1921 – टोरंटो यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों फ्रेडरिक बैंटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने इंसुलिन नाम के हार्मोन को अलग करने में सफलता पाई।
1922 – ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन हुआ।
1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत हुई।
1939 – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई।
1962 – अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद हुए।
1965 – एडवर्ड हीथ ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बने।
1985 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इस पद पर रहते हुए 11 साल में पहली बार अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गई।
1987 – खोजकर्ताओं ने 1912 में अपनी पहली यात्रा में डूबे जहाज टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
2006 – इंटेल कॉर्प ने कोर 2 डॅयू माइक्रोप्रोसेसर्स पेश किया।
2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2008 – सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
2019 – केंद्रीय बलों ने महाराष्ट्र में बाढ़ में फंसे महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 900 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला।
2019 – अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारतीय वायुसेना को अपाचे गार्डियन हेलिकॉप्टर की आपूर्ति शुरू की।
2020 – भारत ने बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय व्यापार और आवागमन को बढावा देने के लिए उसे दस ब्रॉडगेज डीजल रेल इंजन भेंट किए।
2020 – भारत और इंडोनेशिया के बीच नई दिल्ली में रक्षा मंत्री संवाद आयोजित किया गया।
2020 – रूस ने चीन को सतह से हवा में मार करने वाले एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की डिलीवरी रोक दी।
*27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1824 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़ेन्डर डोमास फ़िल्स कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ।
1913 – कल्पना दत्त – आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1940 – भारती मुखर्जी – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।
1967 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी नील स्मिथ का जन्म वारविकशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1990 – कृति सैनन एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल।
*27 जुलाई को हुए निधन👉*
1844 – डेल्टन गैसों के मिश्रण के नियम के जनक ब्रिटेन के वैज्ञानिक जान डेल्टन का निधन हुआ।
1891 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।
1933 – कल्याण सिंह कालवी – नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1944 – पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल – हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।
1970 – पत्तम थानु पिल्लई – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।
1972 – नक्सल आंदोलन के मास्टरमाइंड चारू मजूमदार का जेल में निधन हुआ।
1987 – सालिम अली, एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी।
1992 – अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।
1999 – आई. के. कुमारन – माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
2003 – अमेरिका में बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हो हुआ।
2006 – शिवदीन राम जोशी – अपने समय के जाने-माने कवि।
2015 – भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम जी का शिलांग में निधन हुआ।
2016 – लच्छू महाराज – भारत के जानेमाने तबला वादक।
2020 – बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
*27 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस ।
🔅 अभिनेता अमजद खान स्मृति दिवस।
🔅 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस ।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜