हिसार / फर्जी वाहन बीमा पॉलिसी देकर धोखाधड़ी:हिसार पुलिस ने एजेंट समेत 3 लोग गिरफ्तार किए


मामला वाहन बीमा के फर्जीवाड़े से जुड़ा है, जिसमें पैसे लेकर फर्जी पॉलिसी दे दी गई।
हरियाणा के हिसार जिले की अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने तीन साल पुराने ठगी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद महाबीर कॉलोनी वासी अनिल गोयल, अनिल सैनी व अंकित मित्तल को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है। पूरा मामला वाहन बीमा के फर्जीवाड़े से जुड़ा हुआ है, जिसमें पैसे लेकर वाहन मालिक को फर्जी पॉलिसी दे दी गई। पुलिस ने गंगवा वासी पवन कुमार की शिकायत पर एसआई डागर सिंह, अनिल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस को दी शिकायत में पवन सोनी ने बताया कि उसने 2017 में अनिल गोयल से अपने व्हीकल का बीमा करवाया था। जब उसने बीमा पॉलिसी देखी तो उसमें इंजन नम्बर गलत लिखा हुआ था। इसके बाद अनिल ने इंजन नम्बर ठीक करके दे दिया। लेकिन पॉलिसी के पूरे कागज नहीं दिए। एक साल बाद जब उसने दोबारा अन्य एजेंट से बीमा करवाया तो पता लगा कि व्हीकल का पिछले साल बीमा किया ही नहीं गया था। एजेंट ने उससे पैसे लेकर पॉलिसी के फर्जी कागजात दिए थे। यह जानने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 8 =