*हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट:वेबसाइट पर लॉगइन करके चेक करें, आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर निकाला गया है परिणाम*

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर लॉगइन करके रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह व सचिव राजीव प्रसाद ने रिजल्ट जारी किया। 2 लाख 25 हजार बच्चों का परिणाम निकाला गया है, जो शत-प्रतिशत रहा यानी लगभग सभी विद्यार्थियों को पास कर दिया गया है। 3376 बच्चों का रिजल्ट रोका गया है। 1350 बच्चों को 99% अंक मिले हैं, लेकिन किसी को भी 100% अंक नहीं मिले हैं। परिणाम आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर निकाला गया है।

पिछले 4 साल का रिज़ल्ट

2021- 100%
2020- 80.34%
2019- 74.78 %
2018- 63.84 %

ऐसे चेक करें परिणाम

– बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
– एचबीएसई 12वीं परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें।
– रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे बोर्ड पंजीकरण डिटेल दर्ज करें।
– विवरण सबमिट करें।
– परिणाम का प्रिंटआउट लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 4 =