हथियार के बल पर लूटपाट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़  21 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को हथियार के बल पर लूटपाट के मामले में कार्रवाई करते हुए प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम ने एक आरोपी को हथियार के बल पर लूटपाट के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। उन्होंने बताया कि हर भगवान निवासी अग्रवाल कॉलोनी बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया था कि मैंने हर भगवान के नाम से बीड़ी सिगरेट की दुकान कर रखी है। दिनांक 10 फरवरी 2024 को दुकान पर ही बैठा था तो दो लड़के दुकान पर आए उनमें से एक लड़के ने अपने हाथ में पिस्टोल ले रखा था। उसने मेरे को पिस्तौल दिखाया और बोला अगर कुछ भी हरकत की तो गोली मार देंगे। दूसरे लड़के ने काउंटर के गले में से लगभग एक लाख दस हजार रुपए निकल लिए और मौका से फरार हो गए। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों पर कार्रवाई करके तथा वांछित दोषियों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार गहनता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर काबू किया गया। सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक मंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्यवाही करते हुए आरोपी कुलदीप उर्फ छोटा निवासी बादली जिला झज्जर को बहादुरगढ़ कोर्ट से पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशान देही से छः हजार पांच सौ रुपये बरामद किए गए। पुलिस रिमांड के पश्चात आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।