यातायात पुलिस द्वारा लेन चैंज की उल्लघंना करने वाले के खिलाफ विशेष कार्यवाही
काटे चालान 
झज्जर /बहादुरगढ़ 21 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
पुलिस महानिरीक्षक करनाल हरदीप सिंह दुन ट्रैफिक/हाईवे के आदेश अनुसार पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व मे झज्जर पुलिस ने लेन चैंज की उल्लघंना करने वालो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यातायात प्रबंधक निरीक्षक विकास व उप निरीक्षक नरेश ने अपनी-2 टीम के साथ अपने-2 एरिया मे अभियान चलाया। जिसके तहत लेन चैंजिंग के वाहन चालको के चालान काटे गए है। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियमो के तहत नियमो की उल्लघना करने वाले 279वाहन चालको के चालान काटे गये है व यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चालको को जागरुक किया गया है। उन्होने वाहन चालको को बताया कि भारी वाहनो को अपनी निर्धारित बाई लेन मे चलांए। वाहन चालक लेन चैंज करने का उलंलघन ना करे। निर्धारित लेन मे चलाने से खुद की व दूसरो की जिंदगी सुरक्षित रहती है। गाडी चलाते समय हमेशा स्पीड का ध्यान रखे। तेज/ओवर स्पीड मे चलाने से एक्सीटेंड की सम्भावन ज्यादा होती है। अपनी गाडी को धीमी व निर्धारित गति मे चलाये ताकि सब सुरक्षित रहे। मोटर वाहन अधिनियमो की पालना करे। दुपहिया वाहन चलाते हुए प्रत्येक व्यक्ति हेलमेट का प्रयोग करें। कार व अन्य फोर व्हीलर में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। गाड़ी को चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग न किया जाए। गाड़ी को अपनी लाइन में रखें। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। वाहन को ओवर स्पीड व ओवरलोड न करें। चालक के पास उपयुक्त वाहन को चलाने का लाइसेंस होना चाहिए। झज्जर पुलिस की तरफ से आमजन से अपील है कि सभी यातायात नियमों का पालन करे व झज्जर पुलिस का सहयोग करे।