- हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार आरोपी काबू
लूटपाट की वारदातों का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
आरोपियों ने किया लूटपाट की पांच वारदातों का खुलासा
झज्जर 14 फरवरी
- लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए सीआईए की अलग-अलग टीम ने लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्त में आए लूटपाट गिरोह के आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से गाड़ी को बरामद किया गया है।सीआईए झज्जर के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जिला झज्जर में लूटपाट के मामले पर गहनता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करके लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। गिरफ्त में आए लूटपाट गिरोह के चार आरोपियों के सम्बंध में एसपी डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विस्तृत जानकारी दी गई। वुधवार को लघु सचिवालय झज्जर में स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि थाना शहर बहादुरगढ़ व थाना दुजाना के एरिया से लूटपाट के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की अलग-अलग टीमो द्वारा लूटपाट करने वाले एक गिरोह के चार आरोपियों विभिन्न मामलों में काबू करने में सफलता हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि डीएसपी बेरी प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में सीआईए झज्जर की अलग-अलग टीमो ने चार आरोपियों को काबू करके लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।
बहादुरगढ़ में बीते माह ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर चाकू से हमला करके लूटपाट करने के मामले में झज्जर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि बीते माह को बहादुरगढ़ निवासी एक ज्वेलर्स के मालिक पर चाकू से हमला करके दुकान से लूटपाट की गई थी। जिस वारदात की सूचना पर पुलिस की कई टीमों द्वारा गहनता से जांच की जा रही थी। गहनता से जांच करते हुए।सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर की पुलिस टीम में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा उपरोक्त वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने आगे बताते हुए कहां की जमालुद्दीन पुत्र मोहम्मद अली निवासी मुरलीपुरा जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल ने शिकायत दी थी कि उसकी एमएस ज्वेलर्स की दुकान किला मोहल्ला बहादुरगढ़ में है। 8 जनवरी 2024 को वह अपनी दुकान के काउंटर पर बैठा था और ग्राहक को पाजेब दिखा रहा था तभी अचानक से तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए जिन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उनमें से एक ने कांच का दरवाजा बंद कर दिया व अन्य दो व्यक्ति के हाथ में चाकू थे तथा एक के हाथ में पिस्तौल था अंदर घुसते ही उनमें से एक ने मेरी कनपट्टी पर पिस्तौल लगा दी और कहा कैश निकाल जिसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने काउंटर के गले से नगदी निकलने लगा तथा दूसरा दुकान में रखी तिजोरी से सामान सोने चांदी के आभूषण निकालकर बैग में डालने लगा मेरे कुछ बोलने पर उन्होंने मेरे ऊपर चाकू से कई बार वारकर दिए।इस वारदात के बाद उपरोक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गए थे।
वही सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक विकास कुमार की पुलिस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को थाना दुजाना के क्षेत्र से हथियार के बल पर गाड़ी छीनने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के कुल चार आरोपियों को सीआईए झज्जर की अलग-अलग टीमों द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन्हें अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश करने वाले सीआईए कि टीमों के छः कर्मचारियों को सम्मानित किया गया सम्मानित किए गए कर्मचारियों के नाम इस प्रकार से हैं
सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक विकास, मुख्य सिपाही अनिल, मुख्य सिपाही प्रदीप, मुख्य सिपाही संदीप व मुख्य सिपाही संदीप को पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।