*स्वीप अभियान में शिक्षण संस्थाओं निभा रहे अहम भूमिका: डीसी
*- जिले में स्वीप अभियान के तहत हर रोज गतिविधियों से आमजन को जागरूक कर रही संस्थाएं*
*झज्जर, 17 अप्रैल।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि स्वीप अभियान में जिले की शिक्षण संस्थाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई आदि संस्थानों में आए दिन मतदाता जागृति हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जो सराहनीय है।
डीसी ने बताया कि जिले में स्वीप अभियान एडीसी सलोनी शर्मा के अगुवाई में चलाया जा रहा है। एडीसी ने बताया कि शिक्षण संस्थाएं जागरूकता अभियान में सबसे अहम भूमिका में होते हैं क्योंकि यहां हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थी पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग, भाषण प्रतियोगिताएं, जागरूकता रैली आदि गतिविधियों के द्वारा समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं जिसके बड़े सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं और पात्र युवा वोट बनवाने के लिए आगे आ रहे हैं। इसके अलावा मतदाताओं को वोट के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिक्षण संस्थाओं के अलावा सरकारी विभागों द्वारा भी स्वीप अभियान को लेकर बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। विभिन्न विभाग मतदाता शपथ कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलवा रहे हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टर व स्टीकर लगाए गए हैं जिससे आमजन में वोट के महत्व को लेकर जागृति पैदा हो और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आगे आएं।