सेवा संगठन के मूलमंत्र से जनसेवा में निरंतर आगे बढ़ रही भाजपा : विक्रम कादयान
: कोरोना के खिलाफ जंग में कोरोना योद्धाओं के साथ खड़ा हुआ हर कार्यकर्ता
झज्जर। पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना के मूल मंत्र से जिले में भाजपा कार्यकर्ता कोरोना जैसी महामारी की परवाह किए बिना निःस्वार्थ सेवा कार्यो में जुटे हुए हैं। हर कार्यकर्ता कोरोना के खिलाफ जंग में कोरोना योद्धाओं के साथ डटा हुआ है। इसी कड़ी में महामारी में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए झज्जर और बहादुरगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन हो गया। वहीं ज़िले में ऑक्सीजन बैंक बना कर कोरोना पीड़ितों की सेवा की गई। इसके अलावा घरों में होम आइसोलेशन किट हर जरूरतमंद के पास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जब कोरोना की दूसरी लहर शुरू हुई थी तभी से भाजपा ज़िला इकाई ने दो हेल्पलाइन नम्बर जारी कर हर जरूरतमंद को अस्पताल में भर्ती करवाने से लेकर ऑक्सीजन दिलवाने का हर प्रयास किया। ज़िले में भाजपा की तरफ़ से कोरोना पीड़ितों तथा उनके परिवार के लोगों की सेवा हेतु ज़िले में तीन सेवा रसोई बना कर उनकी सेवा करने का काम किया है । आज ज़िले के सभी तेरह मंडलों दस-दस टीम बना कर सैनिटाइजर व मास्क वितरित करके कोरोना से बचाव के लिए आमजन को प्रेरित किया गया है। यह बात झज्जर में कोरोना उन्मुक्त अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान ने कही।

विक्रम कादयान ने गोधड़ी व बेरी में सैनिटाइजर तथा मास्क वितरण अभियान की अगुवाई करते हुए कहा कि हर मंडल में कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर तक टीमें काम कर रही हैं। टीकाकरण अभियान के लिए भी प्रचार-प्रसार युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का नारा आज हर आदमी की जुबान पर है। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन ही कोरोना से बचाव है। कोरोना से मानवता को बचाना आज सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में जिला प्रशासन की भूमिका की भी सराहना की। ग्रामीण आँचल में रहने वाले सभी से आह्वान किया कि सामूहिक हुक्के व ताश खेलने का कोरोना काल तक परहेज़ करें। उन्होंने आम जनता से साबुन से हाथ धोने व सैनिटाइजेशन के मूल मंत्र को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने सीएचसी सतर पर ऑक्सीजन प्लांट के फैसले को भी कोरोना मुक्ति के लिए रामबाण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =