सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में दो
आरोपी काबू
बहादुरगढ़ 22 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्ति को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ निरीक्षक संदीप ने बताया कि पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को शराब पीकर उत्पात मचाने के मामले में थाना क्षेत्र से काबू किया गया। काबू किए गए व्यक्ति की पहचान अनिल निवासी संत कबीर बस्ती बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। वही थाना में तैनात मुख्य सिपाही विकास कुमार की दूसरी टीम द्वारा एक आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने के मामले में काबू किया पकड़े गए आरोपी की पहचान रणवीर निवासी कुबेर कॉलोनी बहादुरगढ़ के तौर पर की गई।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
अलग-अलग स्थानो से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिल बरामद
झज्जर 22 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
शहर झज्जर के अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक बलदेव ने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना शहर झज्जर की दो अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
1.थाना मे तैनात मुख्य सिपाही लाल सिंह की पुलिस टीम द्वारा रमेश निवासी सिलानी केशो की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए। झज्जर कोर्ट से चुराई गई मोटरसाइकिल के मामले में राजवंत निवासी कबलाना जिला झज्जर को गिरफ्तार करके उससे चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। 2.वहीं थाना की दूसरी टीम में तैनात मुख्य सिपाही अनूप कुमार की पुलिस टीम द्वारा राजेश निवासी रणखंडा के द्वारा मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शमशेर सिंह निवासी भदानी को गिरफ्तार करके उससे चोरी सुधा मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए। उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अवैध हथियार तीन देशी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़ 22 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम द्वारा तीन अवैध देसी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना बादली के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि विराट निवासी खेडका गुर्जर,दुल्हेडा खेड़का गुर्जर रोड पर खड़ा है जिसके पास अवैध हथियार है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए टू की पुलिस टीम ने मिली सूचना के अनुसार उपरोक्त स्थान पर पहुंचकर एक व्यक्ति को काबू किया पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली तो उससे तीन देशी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना बादली में सशस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया जिस पर आगामी कार्रवाई करते हुए थाना बादली की पुलिस टीम ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।