योग दिवस पर बहादुरगढ़ में योग शिविर का हुआ आयोजन*
*- एसडीएम ने किया योग शिविर का शुभारंभ, लोगों ने किया योग*
*झज्जर, 21 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बहादुरगढ़ स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम परमजीत चहल मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। योग शिविर में नागरिकों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।
आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि योग के प्रति एक नई अलख पूरी दुनिया जागृत हुई है जिसका समूचे मानव समाज को फायदा हो रहा है। इस मौके पर एसीपी धर्मवीर सिंह, नाय आमब तहसीलदार रविंद्र, बीडीपीओ उमेद सिंह , जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ,चैयरमैन नगर परिषद सरोज राठी, डॉ नीलम, ईओ संजय रोहिल्ला ,बी ईओ मुन्नी देवी ,सीडीपीओ सरोज, सुनील कौशिक आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे है।
———————

 

*योग का महत्व दुनिया में हुआ स्थापित, समूचा विश्व कर रहा है योग: ओपी धनखड़*
*- योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास में हजारों लोगों ने किया योग*
*- जीवन में योग को अपनाने से होते हैं अद्भुत फायदे,

*झज्जर, 21 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बस स्टैंड स्थित वर्कशॉप प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ पहुंचे व अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी द्वारा की गई। योग दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। योग स्वयं व समाज के लिए थीम पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बना। हज़ारों की संख्या में लोग योग कार्यक्रम में शामिल हुए और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के लाइव संबोधन भी हुआ। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से वर्चुअल माध्यम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के जरिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भाषण को बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में आयोजित कार्यक्रम से लोगों को संबोधित किया।
झज्जर में उपस्थित कार्यक्रम में उपस्थित योग साधकों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि योग एक यात्रा है व योग के अनेक रूप हैं जैसे ज्ञान योग, कर्म योग, विभूति योग, सांख्य योग आदि। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी ने व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा चारों का ध्यान रखने की बात का संदेश दिया। उनका एकात्म मानव दर्शन मनुष्य को आत्मिक सुख देने की बात करता है और इन चीजों की प्राप्ति का एकमात्र मार्ग योग का है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारतीय परंपरा व संस्कृति के पहचान सदियों पुरानी योग को पूरी दुनिया के सामने लाने का महान कार्य किया है, जिसकी बदौलत आज समूचा विश्व हर साल योग दिवस मना रहा है। झज्जर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में योगाचार्य बलदेव ने योग प्रोटोकॉल की क्रियाओं को कराया। इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव आयुष अधिकारी डॉ इंद्रजीत रोहिल्ला ने किया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, एडीसी सलोनी शर्मा, जिला परिषद चेयरपर्सन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, तहसीलदार कीर्ति, जीएम रोडवेज संजीव तिहाल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*जिले में इन स्थानों पर हुए योग दिवस कार्यक्रम*
जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में, एचएनजी बहादुरगढ़, बाल घर सेक्टर छह, ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स, सभी ग्राम पंचायतों, व्यायामशाला बधाना में भी योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
*योग शिविर के बाद हुई वर्कशॉप*
योग दिवस के अवसर पर योग शिविर के उपरांत योग विषय को लेकर वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। वर्कशॉप में योग विशेषज्ञ बलदेव सिंह, नरेश कुमार, महावीर शास्त्री ने योग विधाओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित योग साधकों को योग एवं प्राणायाम से होने वाले फायदों के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ इंद्रजीत रोहिल्ला और आयुष अधिकारी डॉ पवन देशवाल ने आयुष विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि योग को अपनाते हुए हमें जीवन में आगे बढऩा चाहिए। सभी बीमारियों से छुटकारा दिलावने में योग अहम साधन है।
——————–