*सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो*
*-नारे लिखी तख्तियों को हाथों में ले विद्यार्थियों ने निकाली रैली*
*झज्जर, 04 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
स्वीप अभियान के तहत मेरी शान, मेरा वोट, छोड़ो अपने सारे काम, पहले करो मतदान आदि रचनात्मक नारों के साथ दादरी तोय स्थित पीएम-श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन और स्वीप की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने व वोट बनवाने को लेकर जागरूक करने के लिए जिलेभर में स्वीप अभियान के तहत एक्टिविटी आयोजित करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को दादरी तोय के पीएम-श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता हेतु प्रभात फेरी निकाल ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेंद्र ने विद्यार्थियों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्टाफ सदस्यों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने नारे एवं स्लोगन के माध्यम से जन-जन में जागरूकता फैलाने का कार्य किया।