सरसों की 76 व गेंहू की 42 प्रतिशत फसल खरीद का हुआ उठान: डीसी*
*जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों पर 1. 29 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 47हजार 415.44 मीट्रिक टन सरसों की खरीद*
*– डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने खरीद एजेंसियों को गेंहू व सरसों की उपज उठान कार्य में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश*
*झज्जर, 25 अप्रैल।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
- जिलाभर की मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं और सरसों की खरीद सुचारू रूप से चल रही है ,अब तक 1.29 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 47 हजार 415.44 सरसों की खरीद की जा चुकी है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंडियों से अभी तक 41 हजार 307 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है जबकि खरीद की गई 36 हजार 217.83 मीट्रिक टन सरसों उपज का उठान हो चुका है।
डीसी ने बताया कि जिला की मंडियों में पहुंचे गेहूं में झज्जर अनाज मण्डी में 22 हजार 544 मीट्रिक टन, बादली अनाज मण्डी में 7155 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मण्डी में 4353 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 22 हजार 133 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 12 हजार 751 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 15 हजार 27 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 7872 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 855 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 7601 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
डीसी ने सरसों उपज की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 968.49 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2691.95 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 10 हजार 228.25 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 9 हजार 5.65 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 7902.31 मीट्रिक टन सरसों की खरीद दर्ज की गई है।
डीसी ने दोहराया कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो पाए,इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने खरीद एजेंसियों को उठान कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।