*समाधान शिविर की शिकायतों का तेजी हो रहा समाधान, 448 शिकायतों का हुआ समाधान*
*- समाधान शिविर की शिकायतों के समाधान को लेकर जिला प्रशासन गंभीरता से कर रहा है कार्य: उपायुक्त*
*- 25 जून को आयोजित शिविर में 106 शिकायतों पर हुई सुनवाई, त्वरित समाधान के निर्देश*
*झज्जर, 25 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तेजी से समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान करने में पूरा प्रशासन तालमेल के साथ काम कर रहा है। समाधान शिविर शुरू होने के बाद से अब तक 448 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है व लंबित शिकायतों के यथाशीघ्र समाधान को लेकर अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार के निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का प्रत्येक कार्यदिवस आयोजन करवाया जा रहा है। नागरिक अपनी शिकायतों को लेकर समाधान शिविरों में निरंतर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिला स्तर पर उपायुक्त द्वारा शिकायतों पर सुनवाई की जाती है और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। ऐसी शिकायतों का तुरंत मौके पर ही समाधान किया जाता है जिनका निदान मौके पर ही संभव है। जबकि अन्य शिकायतें जिनका मौके पर ही समाधान संभव नहीं है उनकी समस्याओं का निर्धारित समय में समाधान करने के जिला उपायुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ नागरिकों की शिकायतों के निदान की दिशा में कार्य कर रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविर में मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन आपसी सामंजस्य के साथ शिकायतों का समाधान कर रहा है। शिविर को लेकर नागरिकों में काफी रुझान है लगातार नागरिक अपनी शिकायतें लेकर शिविर में पहुंच रहे हैं।
*मंगलवार को समाधान शिविर में आई 106 शिकायतें*
समाधान शिविर में मंगलवार को 106 शिकायतें दर्ज हुई। इन शिकायतों पर त्वरित एक्शन लेते हुए समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। शिविर में पीपीपी को लेकर ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई। पंचायती विभाग को लेकर भी शिकायतें लेकर नागरिक पहुंचे जिनपर उपायुक्त द्वारा सुनवाई की गई और डीडीपीओ को त्वरित व प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं पर ही सुनवाई की गई। पुलिस विभाग से जुड़ी 6 शिकायतें समाधान शिविर में आई, जिन पर शिविर में मौजूद रहे डीसीपी डॉ अर्पित जैन द्वारा सुनवाई की गई।
———————