गांव छारा के बुजुर्ग व्यक्तियों व युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में पुलिस ने किया जागरूक

बहादुरगढ़ 26 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत थाना आसौदा व चौकी मांडोठी की पुलिस टीम द्वारा गांव छारा में गांव के बुजुर्ग व्यक्तियों और युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान थाना प्रबंधक निरीक्षक सुनील कुमार ने कहां की नशा अपराध की जननी है। इसलिए हमें ना तो खुद नशा करना चाहिए और ना ही अपने परिवार के किसी व्यक्ति को नशा करने देना चाहिए। इससे हमारे स्वास्थ्य पर भी बहुत पूरा प्रभाव पड़ता है। कुछ व्यक्ति जो समाज में नशा फैलाने के लिए कई तरह के नशे को बेचते हैं। ऐसे व्यक्ति समाज के दुश्मन है और हमें ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर इसकी सूचना पुलिस को जरूर देनी चाहिए। पुलिस भी आपके सहयोग से ही समाज से नशे को खत्म कर सकती है। अगर आपको सूचना मिलती है कि कोई व्यक्ति नशे की खरीद फिरौत कर रहा है इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें ताकि हम ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानून कार्रवाई कर सके। आप और हम मिलकर ही समाज से इस नशे रूपी बीमारी को दूर भगा सकते हैं। इसलिए आप लोग भी हमारा सहयोग करे और नशे पर अंकुश लगाने में हमारा सहयोग दें।