शहीद चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर जहांगीरपुर गांव मे आयोजित शूटिंग वालीबाल प्रतियोगिता मे पहुंचे संजीत कबलाना
झज्जर, 27 फरवरी लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
शहीद चंद्रशेखर आज़ाद कि पुण्यतिथि पर गांव जहांगीरपुर में शहीद चंद्रशेखर आजाद ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा पंचायती शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का कार्यक्रम शहीद चंद्रशेखर पार्क गांव जहांगीरपुर में किया गया..
प्रतियोगिता मे मुख्यअथिति के रूप मे युवा कांग्रेस नेता संजीत कबलाना ने शिरकत की..
इस दौरान कबलाना ने प्रतियोगिता मे आई टीमों से वार्तालाप कर उनके उज्ववल भविष्य की कामना की..
संजीत कबलाना ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेल खेलना चाइए..दो टीमों मे से एक टीम हारती है लेकिन हार से निराश न होकर अपने आपको मजबूत करके भविष्य के लिए तैयारी करनी चाहिए.. कबलाना ने कहा खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाइए… मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेलो का जीवन में अहम योगदान रहता है… संजीत कबलाना ने कहा आज भी खिलाडी पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड़्डा की खेल नीति को याद करते है. कांग्रेस सरकार मे लगातार खिलाड़ियों को अच्छे पदों पर नियुक्त किया गया…2024 मे एक बार फिर से प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनेगी और चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड़्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेगे फिर से खिलाड़ियों हित को देखते हुए खेल नीति बनाई जाएगी…कबलाना जोरदार स्वागत के लिए समस्त खेल समिति व ग्रामीणों का दिल से शुक्रिया अदा किया…
इस दौरान पूर्व पार्षद संतराम गुर्जर,अंकुश दूहन सोशल मीडिया चैयरमैन झज्जर, समस्त समिति व ग्रामीण मौजूद रहे
