विधानसभा मतगणना को लेकर झज्जर पुलिस ने जारी किया रूट डाइवर्ट प्लान
झज्जर 06 अक्तूबर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
मंगलवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना को मध्य नजर रखते हुए झज्जर पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट एडवाइजरी जारी की गई है। ताकि आने जाने वाले किसी भी व्यक्ति को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जिसके लिए पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार ने यात्रियों से यात्रा के दौरान इस एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है ताकि वे बिना किसी बाधा के निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सके। जो इस प्रकार से हैं। बहादुरगढ़ जाने वाले वाहनों को कमलगढ़ मोड से डायवर्ट कर दिया गया है किसी वाहन को नेहरू कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इसी प्रकार से बहादुरगढ़ से झज्जर आने वाले वाहनों को राशनवाला चौक से डायवर्ट कर दिया गया है। इस दौरान बहुत तकनीकी संस्थान झज्जर से कमलगढ़ मोड तक किसी भी वाहन को रोड पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
भारी वाहन झज्जर से बहादुरगढ़ जाते समय सांपला या बादली होते हुए बहादुरगढ़ जाएंगे। वैसे ही बहादुरगढ़ से झज्जर आने वाले वाहन इन्हीं रास्तों का प्रयोग करेंगे या फिर बहादुरगढ़ से झज्जर आने के लिए डाबोदा चौक से छारा, मांडोठी दुजाना होते हुए झज्जर आएंगे।
केवल एंबुलेंस को आने जाने का रास्ता दिया जाएगा।