यातायात प्रबंधक ने समाज सेवियों की सहायता से बेसहारा पशुओं को रिफ्लेक्टर टेप लगाये ताकि रात्रि में रोड एक्सीडेंट ना हो

बहादुरगढ़ 06 अक्तूबर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा


शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं से होने वाले हादसे को रोकने के लिए थाना यातायात बहादुरगढ़ प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार ने आरएसओ सतीश शर्मा, पवन जैन समाजसेवी और अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर बेसहारा पशुओं को रिफ्लेक्टर कालर लगाए, ताकि रात के अंधेरे में सड़क पर बैठे पशुओं का पता चल सके। रविवार को पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़ व आरएसओ व समाजसेवियो की सहायता से सड़कों पर बैठे आवारा पशुओं को रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाई गई ताकि रात्रि में होने वाले रोड एक्सीडेंट की घटनाओं को रोका जा सके क्योंकि सड़कों पर बैठे पशु रात्रि के समय दिखाई नहीं देते हैं, जिस कारण जहां वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं वहीं पशु भी चोटिल हो जाते हैं। जिससे निपटने के लिए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने संबंधी विचार-विमर्श भी हुआ। इस दौरान यातायात प्रबंधक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप हमेशा यातायात के नियमों का पालन करें आपका जीवन अनमोल है, आप यातायात के नियमों का पालन करके खुद का और सामने वाले के परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें, शराब पीकर कभी भी वाहन न चलाएं,
पशु-पक्षियों के प्रति दिखाएं दया भाव : यातायात प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार
यातायात प्रबंधक विकास कुमार ने कहा कि किसी देश की प्रगति इस बात से आंकी जाती है कि उस देश में पशु-पक्षियों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। पशु-पक्षियों के प्रति दया भाव रखना व उनके जीवन की रक्षा करना हमारा मानवीय कर्तव्य है। पशुओं के जीवन की सुरक्षा और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।