विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरा चुनाव का पर्व- देश का गर्व स्लोगन
स्कूल में विशाल रंगोली बनाकर विद्यार्थियों ने दिया मतदान का संदेश
झज्जर, 09 अप्रैल।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के दिशा निर्देशन में स्वीप अभियान के तहत जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में वोटर जागरूकता हेतु अनेक गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं। जागरूकता अभियान के तहत झज्जर के एक प्राइवेट स्कूल में विशाल रंगोली बनाते हुए स्कूल के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने मतदान के महत्व का संदेश दिया। स्टाफ सदस्यों के सहयोग से विद्यार्थियों ने स्कूल के ग्राउंड में सुंदर रंगोली बनाई। रंगोली के माध्यम से चुनाव का पर्व- देश का गर्व को सुंदर रंगों द्वारा उकेरा। स्कूल प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया का महत्व के बारे में बताया जा रहा है। विशाल रंगोली में उंगली बनाते हुए उस पर नीली स्याही का निशान दर्शाया गया जिसके जरिये अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाताओं को संदेश दिया।