*युवा अपना वोट बनवाएं और दूसरों को भी बताएं वोट का महत्व: एआरओ*
– बादली के राजकीय कॉलेज में एआरओ सतीश यादव ने किया छात्रों को जागरूक
बादली, 09 अप्रैल।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता) अभियान के अंतर्गत बादली स्थित चौ धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में मुख्य के रूप में एसडीएम एवं एआरओ सतीश यादव शामिल हुए और विद्यार्थियों को मतदान के महत्व को लेकर जागरूक किया।
एसडीएम ने विद्यार्थियों को चुनाव आयोग द्वारा लॉन्च की गई मतदाता हेल्पलाइन एप के जरिये वोट बनवाने सहित मतदान के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा सी-विजिल, केवाईसी आदि कई एप लॉन्च की गई है जो स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से चुनाव करवाने के उद्देश्य से की गई है। एसडीएम ने कहा कि एक अप्रैल को जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है वह 26 अप्रैल तक वोट बनवा कर 25 मई को लोकसभा चुनाव में भागीदार बन सकते हैं। वोट बनवाने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट ( https://eci.gov.in/ ), वोटर हेल्पलाइन के जरिये वोट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपने बीएलओ, जिला निर्वाचन विभाग के कार्यालय में ऑफलाइन मोड से भी वोट के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा लोकतंत्र, निर्वाचन आयोग, मतदान और मतदाताओं के अधिकार से संबंधित सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं को अपने पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। एआरओ ने विद्यार्थियों को भी इस अभियान में जुड़ने के लिए प्रेरित किया व विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते हुए अपने घर, परिवार व आसपास के क्षेत्र में भी लोगों को मतदान को लेकर जागरूक करें।