अवैध हथियार व दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

साल्हावास 13 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी मातनहेल की टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जिस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी मातनहेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि चौकी मे तैनात मुख्य सिपाही दिपक कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरोहड से नीमली रोड कच्चे रास्ते के पर खेत में बने कमरे के आगे एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए हुए किसी के इंतजार में बैठा हुआ है। जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति बैठा दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने काबू करके उसकी तलाशी ली तो आरोपी से एक अवैध हथियार वह दो जिंदा कारतूस बरामद हुए पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय निवासी दुबल्धन के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।